लम्बित मागों को लागू ना करने के विरोध में वरूणालय भवन पर जल बोर्ड कर्मियों का प्रदर्शन

     नई दिल्ली                                                    


दिल्ली जल बोर्ड के निजीकरण व जल बोर्ड कर्मचारियों की लम्बित मागों को लागू ना करने के विरोध में दिल्ली जल बोर्ड संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में जल बोर्ड मुख्यालय वरूणालय भवन पर जल बोर्ड कर्मियों ने जोरदार प्रदर्शन किया।


प्रदर्शनकारी नारे लगा रहे थे-जल बोर्ड का निजीकरण -मुर्दाबाद, वन जोन-वन आपरेटर पालिसी वापस लोग, कर्मचारियों की मागों को लागू करो, भ्रष्टाचार पर रोक लगाओ, मस्ट्ररोल व ठेका कर्मचारियों को पक्का करो सीवर कर्मचारियों का पदौन्नति चैनल बनाओं, राजस्व विभाग का आउटसोसिंग बंद करो, जल बोर्ड प्रशासन मुर्दाबाद आदि।


प्रदर्शनकारियों को  उमेशराणा, कामरेड वीरेन्द्र गौड़, रणबीर दहिया, देवराज भडाना, रामप्रकाश, वेद प्रकाश, नवीन पांडे, सुशील शर्मा आदि नेताओं ने सम्बोधित किया।


उन्होंन कहा कि जो सरकार ठेकेदारी व निजिकरण समाप्त करने का वादा कर सत्ता में आई थी वह ही निजिकरण कर रही है। प्रशासन में भ्रष्टाचार फैला हुआ है व दिल्ली सरकार आंखे मंूदे बैठी है। पिछले 5 साल से मस्ट्ररोल पर काम करने वाले कर्मचारियों को पक्का नहीं किया गया। जिसके कारण कर्मचारियों में भारी गुस्सा है। प्रशासन कर्मचारियों की मागों को लागू नहीं कर रही है। अपने चहेते अफसरों को नाजायज फायदा पहुचा रहा है। कर्मचारियों के पद समाप्त किये जा रहे है व अधिकारियों के पद सृजित हो रहे हैं।


वक्ताओं ने घोषणा की कि अगर तुरंत मागें नही मानी गई व निजीकरण वापस नहीं हुआ तो जल बोर्ड कर्मी हड़ताल करेंगे।


 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्रैंड फिनाले में वरिष्ठ वर्ग में पुरषोत्तम बने सर्वोताम गायक और कनिष्ठ वर्ग में कुमारी हीरत सिसोदिया ने सर्वोत्तम गायिका की बाज़ी मारी

ध्यान के माध्यम से अपनी दिव्य क्षमता को जागृत करें-स्वामी चिदानन्द गिरि

इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल न लाया जाय और निजीकरण का विफल प्रयोग वापस लिया जाय : ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन