जो राजनीतिक पार्टी कायस्थों को उचित सम्मान देगा कायस्थ उसे ही वोट देगा - महासभा

सुबोध कांत सहाय  एवं  रविनंदन सहाय की अध्यक्षता में हुई बैठक


Muzaffar pur 


अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के दोनों संगठनों की एक आनलाइन बैठक आज राष्ट्रीय अध्यक्ष  सुबोध कांत सहाय  एवं  रविनंदन सहाय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई | इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यसभा सदस्य आर के सिन्हा भी सम्मिलित हुए।


इस बैठक में बिहार के अधिकाँश जिलों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। आज की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि जो राजनीतिक पार्टी कायस्थों को उचित सम्मान देगा कायस्थ उसे ही अपना मत प्रदान करेगा। विदित है कि पूरे बिहार राज्य की आबादी में कायस्थ आबादी 7% है जो एक बड़ी संख्या है और बिहार राज्य सहित पूरे देश में कायस्थ एकजुट हो चुके है।


बैठक में बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री जे के दत्ता एवं  राजीव रंजन सिन्हा, बिहार प्रदेश महामंत्री श्रीमती अपर्णा भारती एवं सुजीत वर्मा ने भी भाग लिया।  


इस बैठक में सर्वसम्मति से यह भी निश्चित किया गया कि सभी कायस्थ संगठन एकजुट होंगे साथ ही साथ सुबोधकांत सहाय एवं  रविनंदन सहाय ने संयुक्त रुप से कहा कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा नामक दोनों संगठनों का आपसी मतभेद समाप्त कर जल्द ही विलय होगा।


बैठक को महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारी  उदय सहाय, डॉ. मुकेश श्रीवास्तव,  मुकेश कुमार,  मुकुल श्रीवास्तव,  अरुण श्रीवास्तव, सुनील माथुर , डॉ. मनीष आनंद, अनिमेष आनंद सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी सम्बोधित किया।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल