आपराधिक वारदातों के खिलाफ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग वाला सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा


ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्धनगर जिले में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सूरजपुर स्थित जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन को सौंपा।


नोएडा महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और कार्यक्रम के संयोजक कृपाराम शर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश में आपराधिक घटनाओं में दिन-प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। गौतमबुध नगर में भी एक पखवाड़े के दौरान हत्या की कई वारदातें हुई हैं। हाल ही में छात्र अक्षय कालरा, प्रदीप अत्री, डालचंद शर्मा, अरुण त्यागी और श्रमिक चंद्र प्रताप सिंह की हत्या हुई है। पुलिस इनमें से कई घटनाओं का खुलासा अब तक नहीं कर पाई है। इसके अलावा जनपद में बलात्कार, लूट, छिनेती और चोरी की वारदातों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और पुलिस इन पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। 


कृपाराम शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन में मांग की गई है कि हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी हो। मृतकों के परिजनों को मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी दी जाए। जनपद में पिछले 15 वर्षों से जमे पुलिसकर्मियों का अन्य जनपदों में ट्रांसफर किया जाए। 


इस अवसर पर नोएडा महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विनोद पांडे, वीरेंद्र शर्मा बीडीसी, अतुल शर्मा, प्रमोद शर्मा, प्रधान योगेंदर शर्मा, विजय चौहान, रवि यादव, एचडी शर्मा, राजकुमार त्यागी, सुमित त्यागी, कपिल चौधरी, रिजवान चौधरी, ममता तिवारी, नवीन शर्मा, बाबू सिंह, बबीता झा, माला झा आदि मौजूद थे।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा