24 घंटे में मिले 55 संक्रमित

जिले में अब तक 6238 पॉजिटिव मरीज, 43 की मौत,5363 ने जीती जंग, 832 का संघर्ष जारी


नोएडा। बीते 24 घंटे में 55 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 6238 हो गई है। जिले में मृतकों की संख्या 43 है। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की ओर से शाम जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान गौतमबुद्ध नगर में 55 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है।


गौतमबुद्ध नगर जिले के प्रशासन के लिए यह बड़ी राहत की खबर है कि हर दिन संक्रमित लोग कोरोना को हराकर अपने घरों को लौट रहे हैं। गुरुवार को बीते 24 घंटे में 86 लोगों ने कोरोना को परास्त कर प्रशासन को महामारी से लड़ने का हौसला दिया। इसके साथ ही जिले में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 5363 हो गई है। जबकि 832 लोगों का इलाज अभी नोएडा और ग्रेटर नोएडा के विभिन्न कोविड अस्पतालों में किया जा रहा है।



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्रैंड फिनाले में वरिष्ठ वर्ग में पुरषोत्तम बने सर्वोताम गायक और कनिष्ठ वर्ग में कुमारी हीरत सिसोदिया ने सर्वोत्तम गायिका की बाज़ी मारी

ध्यान के माध्यम से अपनी दिव्य क्षमता को जागृत करें-स्वामी चिदानन्द गिरि

इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल न लाया जाय और निजीकरण का विफल प्रयोग वापस लिया जाय : ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन