एमएसएमई के लिए उद्यम पंजीकरण पोर्टल चालू

पंजीकरण प्रक्रिया से कारोबारी सुगमता को मिलेगा बढ़ावा : मंत्रालय


नई दिल्ली। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा विकसित उद्यम पंजीकरण पोर्टल की शुरुआत हो गई है। उद्यमों के वर्गीकरण एवं पंजीकरण की नई प्रक्रिया 26 जून, 2020 को पहले ही घोषित की गई अधिसूचना के अनुरूप शुरू की गई है। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए पोर्टल  को शुरू करने के साथ ही एमएसएमई मंत्रालय ने सुविधा के लिए चैंपियंस कंट्रोल रूम और डीआईसी में एकल खिड़की प्रणाली की भी व्यवस्था की है। 


मंत्रालय ने उम्मीद जताई है कि इस नई पंजीकरण प्रक्रिया से ईज ऑफ डूइंग बिजनेस यानी कारोबारी सुगमता को बढ़ावा मिलेगा। इससे लेनदेन के समय एवं लागत में कमी आएगी। मंत्रालय ने साफ किया है कि इस पोर्टल के अलावा कोई अन्य निजी ऑनलाइन या ऑफलाइन प्रणाली, सेवा, एजेंसी या व्यक्ति एमएसएमई पंजीकरण करने के लिए अधिकृत नहीं है।


 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खल रहा है सांसद और विधायक की निष्क्रियता नोएडा निवासियों को

सेक्टर 122 में मनाया जा रहा छठ महापर्व,पवित्रता, संयम और श्रद्धा का संगम

ग्रैंड फिनाले में वरिष्ठ वर्ग में पुरषोत्तम बने सर्वोताम गायक और कनिष्ठ वर्ग में कुमारी हीरत सिसोदिया ने सर्वोत्तम गायिका की बाज़ी मारी