गौतमबुद्ध नगर में 3 महिला समेत 9 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, 1 की मौत, 28 डिस्चार्ज 

 अब तक 387 संक्रमित, 290 को मिली छुट्टी, 91 अभी आइसोलेशन वार्ड में

 

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर प्रशासन के लिए शुक्रवार का दिन सुकून भरा रहा। जिले में हालांकि 9 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। लेकिन, 28 लोग कोरोना को परास्त कर अपने घरों को चले गए। जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 387 हो गई है। लेकिन, यहां स्वस्थ होने का आंकड़ा तेजी से बढ़कर 290 पहुंच गया है। इस बीच, कोरोना संक्रमण से 90 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में मरने वालों की संख्या 6 हो गई है। 

 

डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस ऑफिसर डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि शुक्रवार को मिली रिपोर्ट में 9 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें ग्रेटर नोएडा के सेक्टर म्यू-तीन निवासी 43 साल की महिला और 46 साल का व्यक्ति शामिल है। इसके अलावा नोएडा के सेक्टर-45 निवासी 25 वर्षीय युवक, नोएडा के होशियारपुर निवासी 32 साल का युवक, ग्रेटर नोएडा स्वास्थ्य विहार निवासी 35 साल का युवक, सेक्टर-81 नया गांव निवासी 36 साल का युवक, नोएडा के सेक्टर-22 निवासी 24 साल का युवक और नोएडा के सेक्टर-50 निवासी 49 वर्षीय व्यक्ति में भी कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई है। 

 

डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि यह राहत की बात है कि जिले में कोरोना को परास्त करने वाले मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को कुल 28 लोगों को विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया। स्वस्थ होने वाले मरीजों में 25 का इलाज ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल और 3 का जिम्स में इलाज चल रहा था। शारदा अस्पताल से डिस्चार्ज होने वालों में 25, 41, 38, 47, 33, 42, 27, 25, 27, 33, 20, 29, 42, 36, 23, 26 और 28 साल के युवक, 25, 23, 38, 21, 23, 20, 90, 45 साल की महिलाएं शामिल हैं। जबकि जिम्स से 42 साल के व्यक्ति, 78 और  24 साल की महिलाओं को डिस्चार्ज किया गया। 

 

सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर जिले में अब तक कुल 387 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनमें 290 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जिले में अब तक 6 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इनमें शुक्रवार को मृत सेक्टर-40 निवासी 90 साल के व्यक्ति शामिल हैं। फिलहाल 91 पॉजिटिव मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। 

 

उन्होंने बताया कि जिले में 18 मरीज क्रॉस नोटिफाइड हैं। वे दिल्ली, गाजियाबाद, आंध्र प्रदेश, वेस्ट बंगाल, आगरा, हापुड़ और बुलंदशहर के हैं। जबकि तीन मरीजों की एंट्री दो बार हुई है। डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर जिले में कुल 12 संवेदनशील स्थान हैं। इनमें ममूरा, निठारी, सर्फाबाद, हरौला, सेक्टर-8, 9, 10 शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन स्थानों से कुल 815 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। उनमें 18 लोगों को बुखार की शिकायत के बाद जिला अस्पताल भेजा गया।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल