अपना दल (एस) शुरू करेगा प्रदेशस्तरीय दो दिवसीय सदस्यता अभियान

13 व 14 अगस्त को प्रत्येक जनपद में लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा


लखनऊ, 


पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अनुप्रिया पटेल के मार्गदर्शन में आगामी 13 और 14 अगस्त को पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। सदस्यता अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिलाध्यक्ष अपने-अपने जनपद में सघन सदस्यता अभियान चलाएंगे और प्रदेश के लगभग 10 लाख लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा।


पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेश पटेल का कहना है कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आदरणीय अनुप्रिया पटेल जी ने 3 अगस्त को बस्ती जनपद में सदस्यता अभियान की शुरूआत की थी। उसी क्रम में माननीय मंत्री जी के निर्देश पर पहले चरण में प्रदेश के सभी जनपदों में 13 व 14 अगस्त को सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने एवं प्रदेशवासियों को पार्टी से जोड़ने के लिए हम इस अभियान को युद्धस्तर पर शुरू कर रहे हैं। इस दो दिवसीय सदस्यता अभियान के तहत प्रदेश में लगभग 10 लाख लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।


राजेश पटेल जी का कहना है कि पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आशीष पटेल के निर्देश पर पार्टी के सभी राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों को 13 व 14 अगस्त को संबंधित जिलों में प्रवास करने का निर्देश दिया गया है। इनकी निगरानी में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।


 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खल रहा है सांसद और विधायक की निष्क्रियता नोएडा निवासियों को

सेक्टर 122 में मनाया जा रहा छठ महापर्व,पवित्रता, संयम और श्रद्धा का संगम

ग्रैंड फिनाले में वरिष्ठ वर्ग में पुरषोत्तम बने सर्वोताम गायक और कनिष्ठ वर्ग में कुमारी हीरत सिसोदिया ने सर्वोत्तम गायिका की बाज़ी मारी