राजस्थान कल्याण परिषद ने जनसेवा को समर्पित ई-रिक्शा का किया लोकार्पण

 





 नोएडा:राजस्थान कल्याण परिषद द्वारा रविवार को अंतिम निवास, सेक्टर-94, नोएडा में एक महत्वपूर्ण सामाजिक सेवा पहल के अंतर्गत जनसेवा को समर्पित ई-रिक्शा का लोकार्पण किया गया। यह ई-रिक्शा अंतिम निवास से संस्कार स्थल तक लकड़ी पहुंचाने के कार्य में उपयोग किया जाएगा, जिससे अंतिम संस्कार की प्रक्रिया अधिक सुगम एवं व्यवस्थित हो सकेगी।

इस अवसर पर आयोजित समारोह में राजस्थान कल्याण परिषद के पदाधिकारियों, शुभचिंतकों एवं समाजसेवियों के साथ नोएडा लोक मंच के महासचिव श्री महेश सक्सेना विशेष रूप से उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों ने परिषद की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज सेवा का वास्तविक उद्देश्य जरूरतमंदों के लिए उपयोगी एवं संवेदनशील सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि यह ई-रिक्शा सेवा मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण है तथा समाज के अन्य संगठनों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

राजस्थान कल्याण परिषद के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परिषद भविष्य में भी समाजहित एवं जनकल्याण से जुड़े ऐसे सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाती रहेगी। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग, विश्वास एवं सहभागिता से ही इस सेवा परियोजना को सफलतापूर्वक साकार किया जा सका है।

आज के कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों में राजस्थान कल्याण परिषद के अध्यक्ष श्री विक्रम अग्रवाल, नोएडा लोक मंच के महासचिव श्री महेश सक्सेना, विनीत गर्ग, तथा राजिस्थान परिषद संस्था के पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक श्री महेंद्र शाह, श्री पवन शर्मा, श्री अनिल अग्रवाल, श्री बाबूलाल पारीक, श्री ओ. पी. बंसल, श्री विष्णु गोयल, श्री अरविंद बैद, श्री जीवन जैन, श्री विष्णु पारीक, श्री जी.सी. माहेश्वरी, श्री जी.सी. पारीक, श्री अरविंद सोनी, श्री राजेश खंडेलवाल, श्रीमती रंजू माथुर तथा श्री पवन यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन समाजसेवा के प्रति सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने परिषद के इस प्रयास की सराहना करते हुए जनहित के ऐसे कार्यों में निरंतर सहयोग देने का विश्वास व्यक्त किया।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खल रहा है सांसद और विधायक की निष्क्रियता नोएडा निवासियों को

ग्रैंड फिनाले में वरिष्ठ वर्ग में पुरषोत्तम बने सर्वोताम गायक और कनिष्ठ वर्ग में कुमारी हीरत सिसोदिया ने सर्वोत्तम गायिका की बाज़ी मारी

आठवले ने प्रधानमंत्री मुलाकात कर महाबोधि मंदिर अधिनियम रद्द करने की मांग दोहराई