“गाँव चलो-बूथ चलो “ अभियान के तहत बीएसपी की जिला स्तरीय बैठक आयोजित
नोएडा ।सेक्टर १२७ में बहन कुमारी मायावती के आदेश पर गांव चलो_ बूथ चलो अभियान के तहत श्री लखमी सिंह जिला अध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर के नेतृत्व में जिला स्तरीय मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री सूरज सिंह जाटव मुख्य मेरठ मंडल कोऑर्डिनेटर मौजूद रहे ।बैठक में बहन जी द्वारा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री लखमी सिंह का जिले के सभी पदाधिकारीगण व तीनों विधानसभा के पदाधिकारीयों द्वारा स्वागत किया गया ।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को जल्द होने वाले विधानसभा के आम चुनाव में मजबूती से लगने के लिए आहवान किया व जल्द से जल्द बूथ कमेटी का गठन करने का कार्य जिले व विधानसभा के पदाधिकारियों को दिया।
विज्ञप्ति के अनुसार इस बैठक में श्री ओम प्रकाश कश्यप मेरठ मंडल कोऑर्डिनेटर भाईचारा, श्री ओमबीर मेरठ मंडल कोऑर्डिनेटर भाईचारा, श्री श्रीकृष्णा इंदौरइया मेरठ मंडल जोन प्रभारी, श्री नरेश गौतम मेरठ मंडल जोन प्रभारी, श्री आर पी बर्मन जिला संयोजक बामसेफ, श्री प्रधान नरेश उपाध्याय महानगर अध्यक्ष नोएडा श्री पंकज अवाना जिला संयोजक भाईचारा, श्री किशन भारती जिला संयोजक भाईचारा, श्री एडवोकेट राजकुमार गुर्जर , जिला महासचिव जनाब अनस जावेद , जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री परमानंद जिला संयोजक बी बी एफ,श्री सूरजपाल एडवोकेट प्रभारी दादरी विधानसभा, श्री विनोद गौतम प्रभारी दादरी विधानसभा, श्री ब्रह्म प्रकाश प्रभारी नोएडा विधानसभा, श्री निशांत गौतम विधानसभा प्रभारी, श्री नरेंद्र गौतम अध्यक्ष जेवर विधानसभा, श्री संजय बरौला अध्यक्ष नोएडा विधानसभा, श्री कैलाश राव महासचिव नोएडा विधानसभा, गंगादान नेता भाई आकाश गौतम, डा0 जाहिद , दीपक छलेरा दिनेश गौतम व अन्य साथी मौजूद रहे।
