नवरत्न फ़ाउंडेशन के सिंगिंग प्रोग्राम ‘‘जो आए वो गाए‘‘ में शामिल होने के लिए टैलेंटेड सिंगर्स आमंत्रित
नोएडा। नवरत्न फ़ाउंडेशन ने दिल्ली एनसीआर के मशहूर और प्रतिष्ठित बॉलीवुड सिंगिंग प्रोग्राम सीज़न-4एपिसोड-6 ‘‘जो आए वो गाए‘‘ में हिस्सा लेने के लिए नए और उभरते हुए टैलेंटेड सिंगर्स को आमंत्रित किया है , यह कार्यक्रम रविवार 19 जुलाई को शाम 5 बजे नोएडा के सेक्टर 27 में आयोजित किया जा रहा है।
डॉ अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि यह कार्यक्रम ट्राई ग्रुप ऑफ़ म्यूज़िक, स्पर्श-एहसास ज़िंदगी का ,क्डै-आरोही हार्मनी वेव्स नव कला भव संगम और अग्रिम विद्यापीठ के सहयोग से किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि अब हर एपिसोड में एक खास मेंटर (मार्गदर्शक) के तौर पर एक सम्मानित म्यूज़िकल पर्सनैलिटी को बुला रहे हैं। इस बार हम मनोज भल्ला को आमंत्रित कर रहे हैं, जो दिल्ली की मशहूर म्यूज़िकल सोसाइटी श्सरस्वती कला संगमश् के संस्थापक और जनरल सेक्रेटरी हैं। यह संस्था संगीत, कला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देती है और साथ ही नेत्रहीनों और दिव्यांगों की मदद और मुफ़्त एम्बुलेंस सेवा जैसे चौरिटी के काम भी करती है। उन्होंने ‘‘मोहम्मद रफ़ी नाइट‘‘ ‘‘रोमांटिक रफ़ी‘‘ ‘‘आशा-रफ़ी नाइट‘‘जैसे म्यूज़िकल ट्रिब्यूट इवेंट्स आयोजित किए हैं, जिनमें बिस्वजीत, मंदाकिनी, अनिल धवन, शाहिद रफ़ी, सतीश जग्गी, अभिनव चतुर्वेदी और कई अन्य मशहूर कलाकार शामिल हुए हैं।
नवरत्न फॉउंडेशन के डॉ श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रोग्राम में शामिल होने के लिए कम से कम उम्र 15 साल होनी चाहिए। ज़्यादा से ज़्यादा उम्र की कोई सीमा नहीं है (लेकिन सिर्फ़ सीनियर सिटिज़न को ही गाने के बोल देखकर गाने की इजाज़त होगी, 60 साल से कम उम्र वालों को इसकी इजाज़त नहीं होगी। हिस्सा लेने से पहले अपने गाने के बोल अच्छी तरह याद कर लें)। सिंगर्स का रजिस्ट्रेशन मौके पर ही होगा (पहले से कोई रजिस्ट्रेशन नहीं होगा)। लेकिन आधार कार्ड की कॉपी साथ लाएं; बिना कॉपी के हिस्सा लेने की इजाज़त नहीं होगी।पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर सिर्फ़ पहले 30 सिंगर्स को ही एक गाना गाने की इजाज़त होगी।रजिस्ट्रेशन के लिए 500 रुपये नकद (कैश) जमा करने होंगे जो बाद में वापस कर दिए जाएंगे (हम ऑनलाइन ट्रांज़ैक्शन स्वीकार नहीं करते हैं)। यह रकम प्रोग्राम के बाद उसी दिन परफॉर्मर को वापस कर दी जाएगी। सिर्फ़ बॉलीवुड गाने ही गाए जाएँगे। सीज़न-3 के फ़ाइनलिस्ट सिंगर्स को सीज़न-4 में हिस्सा लेने की इजाज़त नहीं होगी।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि चूंकि यह ऑर्केस्ट्रा पर आधारित प्रोग्राम है, इसलिए इच्छुक प्रतिभागियों को सलाह दी जाती है कि वे लोकप्रिय बॉलीवुड गाने तैयार करें और कम से कम तीन-चार गाने तैयार करके लाएँ ताकि किसी गाने को दोहराना न पड़े।
किसी भी जानकारी 9818700814/7011209901 इन नबंरों पर फोन कर प्राप्त की जा सकती है।