31 अगस्त को नोएडा स्टेडियम में होगी 15 वीं मेजर ध्यानचंद इंटर स्कूल क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप

नोएडा:सोसायटी फॉर स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एडवांसमेंट (SSCA) की ओर से प्रतिवर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस पर होने वाली इंटर स्कूल क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का एलान कर दिया गया है. इस बार यह चैंपियनशिप 31 अगस्त  को नोएडा स्टेडियम में होगी. इस प्रतियोगिता में दिल्ली-एनसीआर के किसी भी स्कूल की टीम हिस्सा ले सकेगी. व्यक्तिगत रूप से खिलाड़ियों की एंट्री स्वीकार नहीं होगी. यह जानकारी सोसायटी के अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल ने दी.

अध्यक्ष ने बताया कि निठारी कम्युनिटी सेंटर में चल रही एसएससीए पब्लिक लाइब्रेरी में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के लिए सोसायटी की विशेष आम सभा बुलाई गई थी. जिसमें 15 वीं मेजर ध्यानचंद इंटर स्कूल क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप की तिथि पर भी चर्चा की गई. चूंकि 28 अगस्त (शुक्रवार) को रक्षाबंधन और 29 अगस्त (शनिवार) को इस बार स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी. इसलिए सभी सदस्यों ने एकमत से 31 अगस्त की तारीख प्रतियोगिता के लिए तय की.

संस्था के उपाध्यक्ष एवम खेल प्रभारी अशोक सैनी ने बताया कि प्रतियोगिता बालक और बालिका दोनों वर्गों में होगी. लड़कों की करीब 4 किमी और लड़कियों की 2 किमी की रेस होगी. दोनों श्रेणियों में टॉप 10-10 खिलाड़ियों को स्पेशल सर्टिफिकेट और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा. जबकि टॉप के 3-3 स्कूलों को विजेता ट्रॉफी प्रदान की जाएगी. इसके अलावा दोनों वर्गों में पहली पोजिशन पर आने वाले 1-1 चैंपियन खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा.

सोसायटी की संयोजक और संस्थापक सदस्य विमलेश शर्मा ने बताया कि शहर में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए संस्था पिछले 15 वर्ष से लगातार कार्य कर रही है. राष्ट्रीय खेल दिवस पर नोएडा स्टेडियम में इंटर स्कूल क्रॉस कंट्री चैंपियन, राष्ट्रीय विक्लांग दिवस पर 3 दिसंबर को इंटर स्कूल ड्राइंग कंपीटिशन और बसंत पंचमी पर फरवरी के पहले सप्ताह में इंटर स्कूल फोक डांस कंपीटिशन (नोएडा बसंत महोत्सव) का आयोजन किया जाता है.

उन्होंने बताया कि ये सभी प्रतियोगिताएं पूरी तरह निशुल्क होती हैं, जिसमें भाग लेने सभी बच्चों को सर्टिफिकेट, अल्पाहार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाता है. इस अवसर पर संस्था के संस्थापक सदस्य प्रोफेसर एमएमए बेग, संतोष शर्मा, कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुच्छल, सचिव देवेंद्र कुमार और सदस्य डॉक्टर निमेश कुमार भी मौजूद रहे. में होगी 15 वीं मेजर ध्यानचंद इंटर स्कूल क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप 

एस एन वर्मा 

नोएडा:सोसायटी फॉर स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एडवांसमेंट (SSCA) की ओर से प्रतिवर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस पर होने वाली इंटर स्कूल क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का एलान कर दिया गया है. इस बार यह चैंपियनशिप 31 अगस्त  को नोएडा स्टेडियम में होगी. इस प्रतियोगिता में दिल्ली-एनसीआर के किसी भी स्कूल की टीम हिस्सा ले सकेगी. व्यक्तिगत रूप से खिलाड़ियों की एंट्री स्वीकार नहीं होगी. यह जानकारी सोसायटी के अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल ने दी.

अध्यक्ष ने बताया कि निठारी कम्युनिटी सेंटर में चल रही एसएससीए पब्लिक लाइब्रेरी में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के लिए सोसायटी की विशेष आम सभा बुलाई गई थी. जिसमें 15 वीं मेजर ध्यानचंद इंटर स्कूल क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप की तिथि पर भी चर्चा की गई. चूंकि 28 अगस्त (शुक्रवार) को रक्षाबंधन और 29 अगस्त (शनिवार) को इस बार स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी. इसलिए सभी सदस्यों ने एकमत से 31 अगस्त की तारीख प्रतियोगिता के लिए तय की.

संस्था के उपाध्यक्ष एवम खेल प्रभारी अशोक सैनी ने बताया कि प्रतियोगिता बालक और बालिका दोनों वर्गों में होगी. लड़कों की करीब 4 किमी और लड़कियों की 2 किमी की रेस होगी. दोनों श्रेणियों में टॉप 10-10 खिलाड़ियों को स्पेशल सर्टिफिकेट और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा. जबकि टॉप के 3-3 स्कूलों को विजेता ट्रॉफी प्रदान की जाएगी. इसके अलावा दोनों वर्गों में पहली पोजिशन पर आने वाले 1-1 चैंपियन खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा.

सोसायटी की संयोजक और संस्थापक सदस्य विमलेश शर्मा ने बताया कि शहर में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए संस्था पिछले 15 वर्ष से लगातार कार्य कर रही है. राष्ट्रीय खेल दिवस पर नोएडा स्टेडियम में इंटर स्कूल क्रॉस कंट्री चैंपियन, राष्ट्रीय विक्लांग दिवस पर 3 दिसंबर को इंटर स्कूल ड्राइंग कंपीटिशन और बसंत पंचमी पर फरवरी के पहले सप्ताह में इंटर स्कूल फोक डांस कंपीटिशन (नोएडा बसंत महोत्सव) का आयोजन किया जाता है.

उन्होंने बताया कि ये सभी प्रतियोगिताएं पूरी तरह निशुल्क होती हैं, जिसमें भाग लेने सभी बच्चों को सर्टिफिकेट, अल्पाहार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाता है. इस अवसर पर संस्था के संस्थापक सदस्य प्रोफेसर एमएमए बेग, संतोष शर्मा, कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुच्छल, सचिव देवेंद्र कुमार और सदस्य डॉक्टर निमेश कुमार भी मौजूद रहे.

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खल रहा है सांसद और विधायक की निष्क्रियता नोएडा निवासियों को

ग्रैंड फिनाले में वरिष्ठ वर्ग में पुरषोत्तम बने सर्वोताम गायक और कनिष्ठ वर्ग में कुमारी हीरत सिसोदिया ने सर्वोत्तम गायिका की बाज़ी मारी

आठवले ने प्रधानमंत्री मुलाकात कर महाबोधि मंदिर अधिनियम रद्द करने की मांग दोहराई