स्वास्थ्य सेवा के लिए प्रतिबद्ध सुमित्रा अस्पताल के तत्वावधान में मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
322 लोगों ने करायी निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच
नोएडा: सुमित्रा अस्पताल, सेक्टर-35, नोएडा द्वारा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए), सेक्टर-46, नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में आज सेक्टर-46 स्थित कम्युनिटी सेंटर में प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारंभ सुमित्रा अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. अंकित गुप्ता ने डीडीआरडब्ल्यूए के अध्यक्ष श्री एन. पी. सिंह, आरडब्ल्यूए सेक्टर-46 के अध्यक्ष श्री विजय कुमार राणा, श्री सतीश अवाना, महासचिव श्री संजय अवाना, कोषाध्यक्ष श्री तनुज गुप्ता, उपाध्यक्ष श्री दीपक बंसल, संयुक्त सचिव श्री रामबीर यादव, श्री अनूप बगई, श्री अशोक गोयल तथा अन्य गणमान्य अतिथियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
स्वास्थ्य शिविर को स्थानीय निवासियों का उत्साहपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। शिविर में लगभग 322 लोगों ने पंजीकरण कराकर निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श, स्वास्थ्य जांच एवं उपचार सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर के सफल संचालन हेतु सुमित्रा अस्पताल के 35 चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की समर्पित टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
शिविर में जनरल मेडिसिन, पल्मोनोलॉजी (श्वास एवं फेफड़ा रोग), फिजियोथेरेपी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग, अस्थि रोग, डाइट एवं न्यूट्रिशन, दंत रोग तथा नेत्र रोग| विशेषज्ञों द्वारा निःशुल्क परामर्श एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक चिकित्सकीय सलाह प्रदान की गई।
इस अवसर पर रक्तचाप (बीपी), ईसीजी, ब्लड शुगर (आरबीएस), विटामिन डी-3, बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी), लिवर फंक्शन टेस्ट (एलएफटी), पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट (पीएफटी), फाइब्रोस्कैन, थायरॉयड प्रोफाइल, लिपिड प्रोफाइल सहित अनेक आवश्यक स्वास्थ्य जांचें भी पूर्णतः निःशुल्क की गईं, जिनका बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया।
शिविर में शी विंग्स फाउंडेशन द्वारा अपनी मोबाइल स्क्रीनिंग वैन के माध्यम से सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) एवं स्तन कैंसर की निःशुल्क जांच भी की गई, जिससे महिलाओं में कैंसर की समय रहते पहचान एवं जागरूकता को बढ़ावा मिला।
कार्यक्रम में डॉ. अंकित गुप्ता, मेडिकल डायरेक्टर, सुमित्रा अस्पताल, श्री अशोक गौतम (मुख्य प्रशासनिक अधिकारी), श्री एन. पी. सिंह (अध्यक्ष, डीडीआरडब्ल्यूए), श्री विजय कुमार राणा (अध्यक्ष, आरडब्ल्यूए सेक्टर-46) सहित अनेक गणमान्य अतिथि, पदाधिकारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे, जिनके सहयोग से यह जनकल्याणकारी स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर डॉ. अंकित गुप्ता ने कहा,
"सुमित्रा अस्पताल समाज के प्रत्येक वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। स्वस्थ समाज के निर्माण में निवारक स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। भविष्य में भी हम ऐसे जनहितकारी स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को समय पर स्वास्थ्य परामर्श एवं जांच की सुविधा उपलब्ध हो सके।"
यह मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर सुमित्रा अस्पताल की सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है। अस्पताल भविष्य में भी इसी प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन कर समाज की सेवा करता रहेगा।



