नवरत्न फाउंडेशन्स का 24वां वार्षिकोत्सव *समर्पण-2026*" 10 मई को
निस्वार्थ भाव से सामाजिक उत्थान में अपना अहम योगदान दे रहे सेवा योद्धाओं एवं सामाजिक संस्थाओं को किया जाएगा सम्मानित
नोएडा:"प्रतिबद्धता- प्रतिभा विकास की" के मंत्र का आत्मसात करती व साथ हीं सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही सामाजिक संस्था "नवरत्न फाउंडेशन्स" का 24वां वार्षिकोत्सव समर्पण 2026 आगामी 10 मई को नोएडा सेक्टर 6 स्थित एन.इ.ए भवन सभागार में आयोजित किया जाएगा ।उक्त जानकारी संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ अशोक श्रीवास्तव ने मीडिया को जारी एक विज्ञप्ति में दी है ।
उल्लेखनीय है कि वार्षिकोत्सव समर्पण में सामाजिक विकास को गति देने के उद्देश्य से निस्वार्थ भाव से सामाजिक उत्थान में अपना अहम योगदान दे रहे सेवा योद्धाओं एवं सामाजिक संस्थाओं को सम्मानित कर उन्हें उर्जित कर रही नवरत्न फाउंडेशन्स अपना यह समर्पण लगातार 24 वर्षों से करती चली आ रही है ।अब तक नवरत्न फाउंडेशन्स लगभग 350 से अधिक समाजसेवियों एवं सामाजिक सेवा योद्धाओं व संस्थाओं को सम्मानित कर उन्हें उर्जित कर चुकी है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए नवरत्न इस वर्ष यह वार्षिक कार्यक्रम 10 मई को आयोजित करेगी जिसमें सारेगामापा के लिटिल चैंपियन एवं द राइजिंग स्टार-दिवाकर शर्मा सहित कई अन्य अनसुने और अनदेखे गायक व नर्तक कलाकार महिला सशक्तिकरण को समर्पित अपनी अपनी गीत व नृत्य की ओजस्वी प्रस्तुतियों से वातावरण को सुरमई बना सतरंगी छटा बिखेरेंगे।
नवरत्न फाउंडेशन्स के वार्षिकोत्सव समर्पण 2026 में देशभर के अलग-अलग क्षेत्रों से निस्वार्थ भाव से सामाजिक विकास में समर्पित सेवा योद्धाओं एवं सामाजिक संस्थाओं को विभिन्न सम्मानों से विभूषित कर उन्हें पुरस्कृत धनराशियां भी दी जाएगी ।
उक्त जानकारी देते हुए संस्था महासचिव श्री ए.वी मुरलीधरन ने बताया कि "स्वच्छ यमुना मिशन" के तहत लगातार 6 वर्षों से यमुना नदी के किनारो पर केवल साफ सफाई ही नहीं बल्कि लोगों के मन में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का दीप जलाने वाले वाई.एस.एस फाउंडेशन नोएडा के संस्थापक श्री सचिन गुप्ता को सबसे उत्कृष्ट "श्री एफबी निगम स्मृति पुरस्कार" से सम्मानित किया जाएगा। रक्षा क्षेत्र में अपने 42 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के पश्चात समाज के उपेक्षित कमजोर वर्ग खासकर वरिष्ठ नागरिकों को समाज में सम्मानजनक अधिकार दिलाने वाले CBWAI बैंगलोर के श्री टी. के दामोदर को "श्री जे बी जयरथ स्मृति पुरस्कार" , मात्र 25 वर्ष की आयु में 250 से ज्यादा अनाथों के अंतिम संस्कार तथा अपना घर आश्रम के माध्यम से असहाय बीमार व विक्षिप्त महिलाओं को आश्रय सुरक्षा व सम्मानजनक जीवन प्रदान करने हेतु सोनू राणा को "श्री आकाश सक्सेना स्मृति यंग अचीवर्स अवार्ड" से नवाजा जाएगा । तो वहीं 26 वर्षों का बायोमेडिकल साइंस में शिक्षण का अनुभव लिए सस्ती व स्वदेशी कैंसर डायग्नोस्टिक दवाओं के शोधकर्ता के रूप में एक सशक्त महिला डॉक्टर सुनीता जेटली की संस्था भोर लिविंग हुमनली फाउंडेशन को "दया रानी नारी सशक्तिकरण पुरस्कार" , हर नारी सशक्त की विचारधारा को मन में लिए अब तक 10000 से ज्यादा महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता कानूनी जागरूकता और आत्म रक्षा का प्रशिक्षण देकर उन्हें सशक्त बनाने में प्रयासरत नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन की संस्थापिका श्रीमती मीनाक्षी त्यागी को "कुंवर स्वरूप भटनागर स्मृति पुरस्कार" , शिक्षा पर्यावरण संरक्षण महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्र में 8500 से ज्यादा जिंदगी को छू लेने तथा शहरों में पक्षियों के कलरव को जीवंत बनाए रखने के लिए 10000 से ज्यादा गौरैयों के घोंसले बना कर लटकवाना और ओरों को भी यह भेट स्वरूप देकर विभिन्न स्थानों पर इसे स्थापित करवाना जिसका जीवन लक्ष्य रहा हो, ऐसी संवेदनशील संवेदना फाऊंडेशन की स्थापिका श्रीमती श्वेता गुप्ता को "श्रीमती सोनिया कोहली सामाजिक सहयोग विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जाना है" ।
बिहारी मजदूर भूमिहीन किसानों और छोटे दुकानदारों के तकरीबन 300 से अधिक बच्चों को अपने शिक्षण स्थल चैतन्य कुल के माध्यम से यह प्रेरित करना कि शिक्षा केवल अंकों का खेल नहीं बल्कि आत्मविश्वास ,संवेदना और जीवन का कौशल उत्सव है ,मऊ के सत्यम श्रीवास्तव को उनके चैतन्य कुल में फ्रीलर्निंग ,जर्नलिंग मानव पुस्तक और सामुदायिक परियोजनाओं जैसे नवीन विचारों से शिक्षा को जीवंत बनाने तथा इस योजना को गांव-गांव और सरकारी स्कूलों में क्रांति के रूप में ले जाने हेतु "श्री हरीश भालवार स्मृति पुरस्कार" से सम्मानित किया जाएगा ।
बिहार के जिला कैमूर की 17 वर्षीय बिटिया जिसके सर से 7 वर्ष की कम आयु में हीं पिता का साया उठ गया लेकिन परिवार की जिम्मेदारी और दो भाइयों बहनों का भरण पोषण शिक्षण का निर्वहन करती हुई अंशु कुमारी जीवन से हताश न होकर स्वयं संघर्षरत होते हुए भी दसवीं की कक्षा उत्तीर्ण कर ना केवल स्टेट लेवल की क्रिकेट प्लेयर बनी बल्कि नोएडा के सोरखा गांव में किराए की जगह ले अपनी छोटी सी क्रिकेट अकादमी में आर्थिक रूप से कमजोर बेबस होनहार बच्चों को क्रिकेट की ट्रेनिंग दे नई दिशा व रोशनी देने वाली इस ओजस्वी बालिका को "श्री एस एन सूद सरेंडर नॉट अवार्ड" प्रदान किए जाएंगे ।
इन सभी पुरस्कारों के अतिरिक्त "नवरत्न विशिष्ट पुरस्कार" में विकास जैन जिन्होंने 750 से अधिक नेत्रों को ऑपरेशन कर उनकी रोशनी वापस की । "हां! मैं अंधा हूं" इस कथन को सुनकर एक विचलित बाल मन स्कूल के दिनों में ही एक संकल्प ले अपने जीवन की दिशा तय करता है कि आज से मैं किसी के जीवन में अंधकार नहीं रहने दूंगा उनकी आंखों को रोशनी दिया करूंगा।
तो वहीं एनेस्थेटिक विशेषज्ञ के तौर पर दिल्ली के ESIC अस्पताल में डिप्टी मेडिकल सुपरीटेंडेंट के रूप में कार्यरत एक ऐसी महिला जिन्होंने संगीत को अपने अंदर ऊर्जा का संचार करने हेतु एक सहज माध्यम चून कर आज दिल्ली एनसीआर में न केवल स्वयं के हर्षित चेहरे से आज उदयमान है बल्कि जगह-जगह पर अनूठे गायन कौशल जिसमें संगीत के साथ-साथ नृत्य का भी खूबसूरती से समावेश करती , चेहरे की अनुपम आभा, भाव-भंगिमा, शोख आंखों की चंचलता और मटकन गले से दर्शक दीर्घा में बैठे अन्य लोगों को भी पांव थिरकाने को बाध्य करती डॉक्टर मधुस्मिता मंडल "नवरत्न फाउंडेशन्स के रत्न" सम्मान में शामिल ।यह अवार्ड समाजसेवियों , सेवा योद्धाओं , संस्थाओं एवं मेधावियों को अंगवस्त्र से सुशोभित व सम्मानित कर धनराशियों व उपहार से पुरस्कृत कर किया जाएगा