*न्यू ग्रीन लॉन स्कूल बना चैंपियन, जीती 14वें नोएडा बसंत महोत्सव की ट्रॉफी*





नोएडा 

सोसायटी फॉर स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एडवांसमेंट (एसएससीए ) की ओर से आयोजित 14वें नोएडा बसंत महोत्सव की विजेता ट्रॉफी न्यू ग्रीन लॉन पब्लिक स्कूल, भंगेल ने जीत ली. स्कूल ने ओम नमो शिवाय पर शानदार तमिल नृत्य किया, जिसने दर्शकों की भरपूर तालियां बटोरी. विजेता स्कूल को विजेता ट्रॉफी के अलावा बच्चों को गोल्ड मेडल, स्पेशल सर्टिफिकेट और स्वर्गीय शिव कुमार त्यागी व उर्मिला त्यागी की स्मृति में चांदी का सिक्का भेंट किया गया. एनजीओ कैटेगरी में सक्षम स्कूल, निठारी को पहले स्थान की ट्रॉफी से पुरस्कृत किया गया.

एनईए ऑडिटोरियम, सेक्टर 6 में हुए 14 वें अंतर विद्यालय लोक नृत्य प्रतियोगिता में दिल्ली-एनसीआर के 20 स्कूलों/एनजीओ के बच्चों ने भाग लिया. इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में बच्चों ने पंजाब, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु, बिहार और उत्तर प्रदेश से जुड़े लोक नृत्य प्रस्तुत किए. जबकि प्रतियोगिता में जज की भूमिका सुश्री कल्पना भूषण, अंकिता बिष्ट और प्रज्ञा भारद्वाज ने निभाई.

प्रतियोगिता में दो कैटेगरी, स्कूल और एनजीओ की रखी गई थी. स्कूल कैटेगरी में चैंपियन टॉफी न्यू ग्रीन लॉन पब्लिक स्कूल, भंगेल ने जीती. जबकि दूसरे स्थान की ट्रॉफी न्यू नोएडा पब्लिक स्कूल, सेक्टर 93 ने जीती. उसके बच्चों को सिल्वर मेडल से सम्मानित किया. तीसरे स्थान पर महामाया बालिका इंटर कॉलेज की टीम रही. उसे ट्रॉफी और ब्रांज मेडल प्रदान किए गए.

एनजीओ कैटेगरी में पहले स्थान की ट्रॉफी सक्षम एनजीओ निठारी ने जीती. वहीं उपविजेता ट्रॉफी पर युगधारा फाउंडेशन ने कब्जा जमाया. नोएडा एंटरप्रेन्योर्स असोसिएशन (एनईए ) के अध्यक्ष विपिन मल्हन ने बच्चों को ट्रॉफी, मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया. इस महोत्सव के लिए एसएससीए को एनईए की ओर से निशुल्क ऑडिटोरियम प्रदान किया गया था. जिस पर सोसायटी के सभी सदस्यों ने अध्यक्ष विपिन मल्हन का आभार जताया.

एसएससीए के प्रेजिडेंट सुभाष अग्रवाल ने प्रतियोगिता में आए सभी मेहमानों, जजों, शिक्षकों और बच्चों का स्वागत किया. जबकि संयोजक विमलेश शर्मा ने 14वें नोएडा बसंत महोत्सव में सहयोग करने के लिए एनईए और लायंस क्लब, नोएडा का आभार जताया. कार्यक्रम का संचालन कल्चरल को-ऑर्डिनेटर डॉक्टर श्वेता त्यागी ने किया. उन्होंने बताया कि बच्चों में अपने देश की संस्कृति के प्रति गर्व का भाव उत्पन्न करने के लिए 14 साल पहले इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी. जो अब शहर की पहचान बन चुकी है.

नोएडा बसंत महोत्सव में सोसायटी के कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुच्छल, पूर्व सचिव दिनेश भारद्वाज, डॉक्टर निमेश कुमार, कंचन श्रीवास्तव, पीके गुप्ता, रामअवतार शास्त्री, रंजन तोमर, प्रभा गुप्ता, अंकिता और देवेंद्र समेत तमाम लोग शामिल रहे.

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्रैंड फिनाले में वरिष्ठ वर्ग में पुरषोत्तम बने सर्वोताम गायक और कनिष्ठ वर्ग में कुमारी हीरत सिसोदिया ने सर्वोत्तम गायिका की बाज़ी मारी

ध्यान के माध्यम से अपनी दिव्य क्षमता को जागृत करें-स्वामी चिदानन्द गिरि

खल रहा है सांसद और विधायक की निष्क्रियता नोएडा निवासियों को