विस्फोटक स्थिति, रुकने का नाम नहीं ले रहा कोरोना वायरस का संक्रमण, 24 घंटे में मिले 213 कोरोना संक्रमित

 


जिले में अब तक 8686 लोग संक्रमित, 7341 ने जीती जंग, 46 की मौत, 1299 का इलाज जारी


 


नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 24 घंटे में 213 संक्रमितों के मिलने से प्रशासन के माथे पर बल पड़ गया है। 


 गौतमबुद्ध नगर में कुल 213 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 8686 हो गई है। जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक 46 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को 94 लोग कोरोना को परास्त अपने घर चले गए। इस तरह अब तक 7341 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। फिलहाल 1299 पॉजिटिव मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है. 


 


 


 


 


 


 


 


 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

योगदा आश्रम नोएडा में स्वामी चिदानंद गिरी के दिव्य सत्संग से आनंदित हुए साधकगण

सुपरटेक टावर के ध्वस्त होने के बाद बढ़ेंगी स्वास्थ्य चुनौतियां, रखें ये सावधानियॉ

आत्मसाक्षात्कार को आतुर साधकों को राह दिखाने के लिए ईश्वर द्वारा भेजे गए संत थे योगानंद- स्वामी स्मरणानंद