विजय दिवस परेड में भाग लेने के लिए भारतीय दल को आमंत्रित किया रूस के रक्षा मंत्री ने

द्वितीय विश्व युद्ध के 75वें विजय दिवस परेड में सैन्य दल मास्को भेजेगा भारत


 सैन्य दल में शामिल होंगी तीनों सेनाओं की टुकड़ियां 


नई दिल्ली। द्वितीय विश्व युद्ध में विजय की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर वीरता और बलिदानों का सम्मान करने के लिए रूस और अन्य मैत्रीपूर्ण लोगों द्वारा मास्को में एक सैन्य परेड आयोजित किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूसी संघ के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को विजय दिवस- 9 मई, 2020 के अवसर पर बधाई संदेश भेजा था। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अपने रूसी समकक्ष सर्गेई शोइगू को बधाई संदेश भेजा है।


रूस के रक्षा मंत्री ने मास्को में 24 जून, 2020 को आयोजित होने वाले विजय दिवस परेड में भाग लेने के लिए भारतीय दल को आमंत्रित किया है। रक्षा मंत्री ने परेड में भाग लेने के लिए 75 सदस्यीय दल को भेजने पर सहमति व्यक्त की है। वहां अन्य देशों के सैन्य दलों के भी भाग लेने की उम्मीद है। भारतीय दल में तीनों सेनाओं के सैन्यकर्मियों को शामिल किया गया है। परेड में भाग लेना, रूस के लोगों के साथ एकजुटता दिखाने और श्रद्धांजलि देने का प्रतीक होगा, जब वे महान देशभक्ति के युद्ध के अपने नायकों को याद करेंगे।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल