मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की जताई  आशंका

इस हफ्ते बारिश से सराबोर रहेगा दिल्ली समेत पूर्व और पूर्वोत्तर भारत 


नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र / क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि मॉनसून की उत्तरी सीमा (एनएलएम) का कांडला, अहमदाबाद, इंदौर, रायसेन, खजुराहो, फतेहपुर और बहराइच से होकर गुजरना जारी है।


मौसम विभाग के अनुसार 22 और 23 जून के दौरान मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों और 24 व 25 जून के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब के अधिकांश हिस्सों के अलावा पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली के सभी क्षेत्रों में एवं पंजाब, अरब सागर के शेष हिस्सों, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में और राजस्थान के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं।


कम दबाव का क्षेत्र अब मध्य पाकिस्तान से दक्षिण पंजाब, हरियाणा, दक्षिण उत्तर प्रदेश, झारखंड, उत्तर तटीय ओडिशा और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से होते हुए पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर औसत समुद्र-तल से 0.9 किमी की ऊँचाई पर स्थित है। दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्र पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो अब समुद्र-तल से 1.5 किमी की ऊँचाई पर स्थित है। इन प्रणालियों के प्रभाव से अगले 4-5 दिनों के दौरान पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में अधिकांश स्थानों पर वर्षा होने और अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की प्रबल सम्भावना है। 


अगले 5 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अधिकांश स्थानों पर वर्षा होने और अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना है। उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 23 जून से वर्षा की गतिविधि बढ़ने की संभावना है। क्षेत्र में 23 जून से कुछ स्थानों पर वर्षा होने की सम्भावना है।


 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल