जिले में 27 नए लोगों में कोरोना की पुष्टि, 3 की मौत, 5 डिस्चार्ज

अब तक 570 लोग संक्रमित, 353 डिस्चार्ज, 10 की मौत, 209 का इलाज जारी


नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले में शुक्रवार को 27 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 570 पहुंच गई है। जबकि 05 लोग कोरोना को हराकर अपने घर पहुंच गए। जिले में स्वस्थ होने वाले मरीजों का आंकड़ा 353 हो गया है। शुक्रवार को जिले में 03 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। इनमें दो गौतमबुद्ध नगर और एक गाजियाबाद के मुरादनगर का है। इसके साथ ही संक्रमण से जिले में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल, 209 लोगों का इलाज जिले के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। मरीजों के आंकड़े के मद्देनजर ग्रेटर नोएडा स्थित गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में 200 अतिरिक्त बेड के आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही जिले में आइसोलेशन वार्ड में कुल 700 बेड हो गया है। 


जिला निगरानी अधिकारी डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि शुक्रवार को मिली रिपोर्ट में कुल 27 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिन लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, उनमें नोएडा के सेक्टर-20 निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-100 निवासी 59 साल के व्यक्ति, सेक्टर-107 निवासी 44 साल का पुरुष, नोएडा के सेक्टर-22 निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति, ग्राम छलेरा निवासी 24 साल का युवक, सेक्टर-16बी निवासी 49 साल की महिला, सेक्टर-15 निवासी 52 साल की महिला, सेक्टर-19 निवासी 31 साल की महिला, सलारपुर निवासी 35 साल की महिला, सेक्टर-41 निवासी 51 साल का व्यक्ति, सेक्टर-30 निवासी 52 साल का व्यक्ति, सेक्टर-58 निवासी 24 साल का युवक, सेक्टर-74 निवासी 28 साल की महिला, सेक्टर-49 निवासी 27 साल का युवक, सेक्टर-5 निवासी 36 वर्षीय युवक, सेक्टर-22 निवासी 80 वर्षीय वयक्ति, सेक्टर-56 निवासी 43 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-128 निवासी 73 साल का व्यक्ति, जेवर निवासी 76 साल की महिला, 35 और 24 साल का युवक, नोएडा के सेक्टर-20 निवासी 60 और 61 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। इनके अलावा नोएडा के सेक्टर-45 निवासी 22 साल के युवक, 55 वर्षीय व्यक्ति, 27 और 30 साल की महिला में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। 


डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस ऑफिसर डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि शुक्रवार को जिले में 3 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। इनमें नोएडा के सलारपुर गांव निवासी 73 साल के व्यक्ति और जेवर निवासी 70 साल के व्यक्ति शामिल हैं। उन्होंने बताया कि संक्रमण से गाजियाबाद के मुरादनगर निवासी 25 साल की महिला की भी मौत हुई है। इस तरह जिले में संक्रमण से मृतकों की संख्या 10 हो गई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को कोरोना को परास्त करने वाले 5 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। उनमें 32, 35 की महिला, 59 और 28 साल के युवक शामिल हैं। इनके अलावा एक 4 साल के बच्चे ने भी कोरोना को मात दी है। इन सभी का इलाज ग्रेटर नोएडा के शारदा हॉस्पिटल में चल रहा था। 


डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर जिले में अब तक कुल 618 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनमें 48 क्रॉस नोटिफाइड हैं। इस तरह गौतमबुद्ध नगर के कुल 570 लोग संक्रमित हैं। जिले में अब तक 353 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक मरने वालों की संख्या 10 हो गई है। फिलहाल 209 पॉजिटिव मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। 


डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि जिले में 48 मरीज क्रॉस नोटिफाइड हैं। वे दिल्ली, गाजियाबाद, आंध्र प्रदेश, वेस्ट बंगाल, आगरा, हापुड़ और बुलंदशहर और हरियाणा के हैं। तीन मरीजों की एंट्री दो बार हुई है। इनमें 9 मरीजों की एंट्री पहले ही हो चुकी है। डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर जिले में कुल 12 संवेदनशील स्थान हैं। इनमें ममूरा, निठारी, सर्फाबाद, हरौला, सेक्टर-8, 9, 10 शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन स्थानों पर कुल 678 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। उनमें 9 लोगों को बुखार की शिकायत के बाद जिला अस्पताल भेजा गया। उन्होंने बताया कि ग्रेटर नोएडा स्थित गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में 200 बेड के आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही जिले में आइसोलेशन वार्ड में कुल 700 बेड हो गया है। 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल