नोएडा में कोरोना के 247 मामले

 


नोएडा। जनपद गौतमबुद्ध नगर में कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या रुकने का नाम नहीं ले रही है। बढ़ती संख्या जहां जनपद वासियों को डरा रहा है, वहीं उनमें आगे के भविष्य को लेकर उथल-पुथल मचा हुआ है। लोग हैरत में हैं कि तमाम व्यवस्थाओं के बाद कोरोना का कहर थमने का नाम क्यों नहीं ले रहा है?  ऐसे में तो उनकी आर्थिक दशा ख़राब हो जाएगी और उनकी जीवन की गाड़ी चलाना भी मुश्किल होगा। पर, जनपद गौतमबुद्ध नगर में कोरोना संक्रमित के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। पर, राहत भी है कि बड़ी संख्या में मरीज ठीक होकर अपने घर भी लौट रहे हैं।


आज जिले में कोरोना से संक्रमित 5 लोगों की पुष्टि हुई है। अब मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 247 हो गया है।  अब तक जिले में 181 लोग ठीक हो चुके हैं।  जिले में अब तक 5 लोगों की कोरोना से जान भी जा चुकी है। इससे जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़नी शुरू हो गई है।


 आज नोएडा के सेक्टर 76 में 32 वर्षीय व्यक्ति को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है। वहीं, नोएडा के सेक्टर 5 में तीन लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं, इनमें से दो लोग एक ही परिवार से हैं। यहां एक 20 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। एक परिवार की दो महिला 26 व 45 वर्ष कोरोना पॉजिटिव मिली हैं।  आज 61 वर्षीय वृद्ध कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, जिसकी इलाज के दौरान ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में मृत्यु हो गई।  जिले में पिछले 24 घंटे में 41 लोगों के सैंपल लिए गए। जिनमें 36 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव मिली है, तो 5 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। अब तक जिले में 181 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। वर्तमान में कोरोना के 61 एक्टिव केस हैं।  आज कोरोना से संक्रमित 12 मरीज स्वस्थ होकर घर भेजे गए हैं।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल