महिला समेत 11 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, 9 लोग डिस्चार्ज 







जीबी नगर में अब तक 377 संक्रमित, 262 को मिली छुट्टी, 110 अभी आइसोलेशन वार्ड में

 

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में गुरुवार को 11 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 377 पहुंच गई है। जबकि 09 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में अब तक स्वस्थ होने वाले लोगों का आंकड़ा 262 पहुंच गया है। फिलहाल, विभिन्न अस्पतालों में 110 लोगों का इलाज चल रहा है। 

 

डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस ऑफिसर डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि शुक्रवार को मिली रिपोर्ट में 11 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें नोएडा के सेक्टर-16ए स्थित एक कंपनी के चार कर्मचारी हैं। ये पूर्व में अपने साथियों के संपर्क में आने के कारण संक्रमित हुए हैं। संक्रमित होने वालों में 26, 22, 28 साल के युवक और 26 साल की युवती शामिल है। इसके अलावा सेक्टर-5 निवासी 30 साल के युवक, जेवर क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी 24 वर्षीय युवक, नोएडा के सेक्टर-71 निवासी 30 साल का युवक, नोएडा के वीवीआईपी सेक्टर-15ए निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति, ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर निवासी 27 साल की महिला, नोएडा के सेक्टर-56 निवासी 25 साल के युवक और नोएडा के सलारपुर गांव निवासी 27 साल के युवक में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। 

 

डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि यह राहत की बात है कि जिले में कोरोना को परास्त करने वाले मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को कुल 09 लोगों को विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया। स्वस्थ होने वाले मरीजों में ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल में इलाज करा रहे 63 वर्षीय व्यक्ति, जबकि ग्रेटर नोएडा के गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (जिम्स) में इलाज करा रहे 52, 40, 38, 36, 27 वर्ष के युवक और 27, 38 और 37 साल की महिला शामिल है। 

 

सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर जिले में अब तक कुल 377 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनमें 262 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जिले में अब तक 05 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। फिलहाल 110 पॉजिटिव मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। 

 

उन्होंने बताया कि जिले में 18 मरीज क्रॉस नोटिफाइड हैं। वे दिल्ली, गाजियाबाद, आंध्र प्रदेश, वेस्ट बंगाल, आगरा, हापुड़ और बुलंदशहर के हैं। जबकि तीन मरीजों की एंट्री दो बार हुई है।

 

डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस ऑफिसर डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर जिले में कुल 12 संवेदनशील स्थान हैं। इनमें ममूरा, निठारी, सर्फाबाद, हरौला, सेक्टर-8, 9, 10 शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन स्थानों से कुल 815 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। उनमें 17 लोगों को बुखार की शिकायत के बाद जिला अस्पताल भेजा गया।


 

 



 



 















ReplyForward







इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल