चिंता में प्रशासन, 21 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि

जीबी नगर में अब 345 संक्रमित, 230 को मिली छुट्टी, 110 का इलाज जारी

 

नोएडा। तेजी से बढ़ रहे कोराना वायरस के संक्रमण ने गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन को चिंता में डाल दिया है। रविवार को 21 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 345 पहुंच गई है। राहत की बात है कि 09 लोगों को स्वस्थ होने के बाद घर भेज दिया गया है। जिले में अब तक स्वस्थ होने वाले लोगों का आंकड़ा 230 पहुंच गया है। फिलहाल, विभिन्न अस्पतालों में 110 लोगों का इलाज चल रहा है। 

 

डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस ऑफिसर डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि रविवार को कुल 80 संदिग्ध लोगों की रिपोर्ट आई है। उनमें 21 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि संक्रमित पाए गए लोगों में ग्रेटर नोएडा स्थित एक निजी कंपनी के 11 कर्मचारी हैं। उनमें 06 गौतमबुद्ध नगर के निवासी हैं, जबकि 05 क्रॉस नोटिफाइड हैं। ये मूल रूप से चंदौली, रायबरेली, मथुरा, बुलंदशहर और गाजीपुर के हैं। उन्होंने बताया कि 07 पॉजिटिव नोएडा के सेक्टर-16ए फिल्म सिटी स्थित एक निजी कंपनी के कर्मचारी हैं। इसके अलावा गौतमबुद्ध नगर जिले के 09 अन्य लोगों में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वे पहले से ही इंफ्लूएंजा से पीड़ित थे। इन लोगों को जिले के विभिन्न अस्पतालों के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल कराया गया है। 

 

डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि रविवार को कुल 80 संदिग्ध लोगों की रिपोर्ट मिली है। उनमें 21 लोग पॉजिटिव हैं। शेष 59 लोग निगेटिव पाए गए हैं। जिले में अब तक कुल 345 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनमें 230 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जिले में अब तक 05 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल, 110 पॉजिटिव मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रविवार को जिन 07 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है, उनमें ग्रेटर नोएडा के गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (जिम्स) से 04, नोएडा के एसएसपीएच एंड पीजीटीआई से 02 और ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल से 03 मरीज शामिल हैं। 

 

 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल