शिक्षा की अलख जलाता हुए ऐस सिटी सोसायटी पहुंचा नवरत्न का सम्पूर्ण महिला साक्षरता अभियान

नोएडा।महिलाओं के जीवन से अशिक्षा का अंधियारा दूर कर शिक्षा का उजाला फैलाने के उद्देश्य से शिक्षा की अलख जला रही प्रतिभा विकास समर्पित संस्था *नवरत्न फाउंडेशन्स* का सम्पूर्ण महिला साक्षरता अभियान *"शिक्षित महिला उन्नत राष्ट्र"* लोकप्रियता का शिखर छूते हुए उत्तरोत्तर आगे बढ़ रहा है।एनसीआर में अभियान की यह कड़ी* *तराई वेलफेयर एसोसिएशन* के सयुंक्त तत्ववधान में  बढ़ते हुए आज *ग्रेटर नोएडा पश्चिम की ऐस सिटी सोसायटी* पहुंची जहां *प्रौढ़ महिला शिक्षा केन्द्र* का उद्घाटन कर संस्था ने आवश्यक शिक्षण सामग्री का वितरण किया।
     बर्फीली हवाओँ और धूप की आंख मिचौनी के बीच ऐस सिटी के एमपी थियेटर प्रांगण में स्थापित किये गए इस महिला शिक्षा केन्द्र की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई।शिक्षा पाने की ललक से दर्जनों महिलाएं झिझक को दूर करके अभियान में शामिल हुईं।कार्यक्रम में इस केंद्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि नवरत्न अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव के कर कमलों द्वारा किया गया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री श्रीवास्तव ने महिला शिक्षा की आवश्यकता पर बल देते हुए महिलाओं को केंद्र पर आकर निःशुल्क शिक्षा अर्जन के लिए प्रेरित किया।साथ ही उन्होंने नवरत्न संस्था द्वारा सामाजिक विकास के लिए चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों के बारे में भी बताया श्री श्रीवास्तव ने नवरत्न की उपलब्धियों व उद्देश्यों पर भी संक्षिप्त प्रकाश डाला।इससे पूर्व कार्यक्रम का संचालन कर रहे नवरत्न कार्यकारी महासचिव व आयोजक विवेक श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत व आभार व्यक्त किया।अभियान संचालिका श्वेता गुप्ता ने "21 दिन शिक्षा की ओर" महिला साक्षरता अभियान के बारे में बताते हुए पाठ्यक्रम की जानकारी दी और झिझक दूर कर निरक्षर महिलाओं को अभियान में शामिल होने की अपील की।उद्घाटन के बाद संस्था ने महिलाओं को निःशुल्क आवश्यक शिक्षण सामग्री उपलब्ध करवाई।कार्यक्रम के अंत मे सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की गई।
  लगभग दो घण्टे चले इस कार्यक्रम में महिलाओं ने सवाल जवाब भी किये और अपनी समस्याएं बतायीं, जिस पर केंद्र प्रभारी ने शिक्षा का वह समय निर्धारित किया जो शिक्षा अर्जन के लिए महिलाओं को सुलभ हो क्योंकि शिक्षा अर्जित करने वाली लगभग सभी जीविकोपार्जन के लिए घरों में काम काज करती हैं।
बताते चलें कि नवरत्न फाउंडेशन्स का यह "शिक्षित महिला उन्नत राष्ट्र" महिला साक्षरता अभियान  *वंडर  फाइब्रारोमैट लिमिटिड* के सहयोग से  ऐसी अशिक्षित महिलाओं के लिए चलाया जा रहा है जो आर्थिक रूप से कमजोर है और जीविकोपार्जन के लिए दैनिक मेहनत करती हैं।अशिक्षा के चलते घर से बाहर निकल कर उन्हें तमाम शिक्षा सम्बंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।घर हो या बाहर निरक्षरता की वजह से हर जगह महिलाएं समस्या से घिर जाती हैं कई बार तो ठगी तक का शिकार हो जाती हैं।इसके अलावा शिक्षा के अभाव में घर का संचालन भी सुचारू नही हो पाता है।उम्र अधिक होने के कारण झिझक भी रहती है।इन सब बातों को लेकर संस्था ने कई स्थाई व अस्थायी केंद्र बनाकर प्रौढ़ महिलाओं की झिझक को प्रेरणा के सहारे ललक में तब्दील किया और निःशुल्क शिक्षा के माध्यम से उनके जीवन की दिशा व दशा बदल रही है।
आज ऐस सिटी में इस शिक्षा केन्द्र के उद्घाटन के अवसर पर नवरत्न उपाध्यक्ष आर के सक्सेना,श्वेता गुप्ता, शुभ्रांशु शेखर, हरीश, अनिल कश्यप, अनिल कुमार श्रीवास्तव, राकेश सिंह, मयंक, ऐस सिटी मेंटीनेंस टीम, तराई वेलफेयर एसोसिएशन टीम सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।अभियान को सफल बनाने के लिए अर्चना, दीपमाला, रिंकी, शिवांगी, शाम्भवी, दीक्षा, रिंकी, सुप्रिया, राधिका, आकांक्षा, सुमन आदि महिलाएं सक्रिय रूप से प्रयासरत रहीं।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा