कन्फैडरेशन आल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के नोएडा इकाई का गठन

दिल्ली


देश के सात करोड़  व्यापारियों के हितों की सशक्त एवं सर्वोच्च आवाज उठाने वाली हिंदुस्तान की सबसे बड़ा व्यापारी  संस्था कन्फैडरेशन आल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) है। इस संस्था के दिल्ली एन सी आर ईकाई के चेयरमैन  सुशील कुमार जैन ने कैट नोएडा जिला इकाई का महामंत्री धनंजय कुमार सिंह को नियुक्त किया है। सुशील ने अपने नोएडा ईकाई के लिए धनजंय कुमार सिंह की नियुक्ति की जानकारी कल एक कार्यक्रम सिविक सेंटर मिंटो रोड श्रीकेदारनाथ साहनी आडोटोरियम में आयोजित हुया दिल्ली व्यापारी सम्मेलन मे सभी को दी। धनजंय की व्यापारी समाज के साथ हमेशा से घनिस्ठ संबंध रहे है और ये बिभिन्न सोशल सर्विसेज के द्वारा समाज के लिए कार्य करते रहे है।


इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री  प्रवीण खंडेलवाल ,दिल्ली अध्यक्ष विपिन आहूजा जी के साथ पूरे राष्ट्रीय नेतृत्व ने इन दोनों को बधाई दी।
इस अवसर पर सुशील कुमार जैन चेयरमैन कैट (दिल्ली एन सी आर ) ने कहा कि धनन्जय सिंह काफी समय  व्यापारियोंं के साथ जुड़कर उनकी समस्यायो के लिये कार्यरत है। आशा है की वे व्यापारियो की समस्यायो के समाधान हेतु निरंतर प्रयासरत रहेंगे। एवं एक सशक्त व्यापारिक संगठन का निर्माण करेंगे। संपूर्ण नोयडा के विभिन्न बाजारो मे संगठन को मजबूती से जोड़कर आगे बढेंंगे।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल