अपना दल (एस) का राष्ट्रीय सम्मेलन

सोमवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा। इसमें देश भर से सक्रिय सदस्य शामिल होंगे। इसी सम्मेलन में मिर्जापुर की सांसद व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल को बाकायदा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाएगा। साथ ही नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी, प्रदेश कार्यकारिणी का गठन और जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की जाएगी।


पार्टी के प्रदेश प्रवक्ताद्वय राजेश पटेल व अरविंद शर्मा ने गुरुवार को पार्टी के कैंप कार्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि पार्टी के संस्थापक यश:कायी डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती दो जुलाई से विशेष सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई थी। यह अभियान 31 अगस्त तक चला। इस दौरान 69 हजार 376 नए सक्रिय सदस्य बने। साथ ही 17 लाख 34 हजार 400 नए सामान्य सदस्य बने। पहले के करीब 20 लाख सामान्य सदस्य हैं ही। अब कुल मिलाकर उत्तर प्रदेश में हमारी पार्टी के करीब 38 लाख सदस्य बन चुके हैं। सदस्य बनाने की प्रक्रिया अभी जारी है।


प्रवक्ताओं ने बताया कि हमारा लक्ष्य है कि बूथ स्तर पर न्यूनतम एक नया सक्रिय सदस्य जरूर बने।


प्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर बताया कि प्रतापगढ़ विधानसभा की सीट गठबंधन धर्म के हिसाब से हमारी है। इस सीट पर हम 2017 में चुनाव लड़े थे और जीते भी थे। हमने गठबंधन धर्म को ईमानदारी से निभाया है। 2014, 2017 तथा 2019 में हमने गठबंधन धर्म का पालन किया। अब भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्णय का इंतजार है। निर्णय उनको ही लेना है। हम उनके निर्णय का इंतजार कर रहे हैं।


 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल