प्रियंका गांधी लोकसभा का चुनाव लड़ेगी?

नई दिल्ली  (लोकवार्ता): हाल ही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव बनी प्रियंका गांधी को लोकसभा चुनाव ना  लड़ाने का फैसला पार्टी ने उनकी लोकप्रियता और कार्यकर्ताओं के बढ़ते दबाव के बाद बदल लिया है अब राहुल गांधी की छोटी बहन प्रियंका अपनी मां के निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी उन्हें दूसरी सीट के बतौर उनकी दादी  इंदिरा गांधी के निर्वाचन क्षेत्र चिकमंगलूर से भी उतारा जा सकता है पार्टी ने यह फैसला लगभग ले लिया है इसकी घोषणा अगले एक-दो दिन में होगी।


 जानकारों के अनुसार श्रीमती सोनिया गांधी ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला ले लिया है उनकी परंपरागत सीट रायबरेली से वे अपनी बेटी प्रियंका को उतार रही है सोनिया गांधी राजनीति में सक्रिय जाएंगी तथा इस लोकसभा चुनाव की सारी कमान फिर उनके हाथ में आ गई है क्योंकि उन्हें यह जानकारी मिल रही थी कि राहुल गांधी के नजदीकी पदाधिकारी व नेता फिर मनमानी करने लग गए हैं तथा उनके फैसले पार्टी को नुकसान कर रहे हैं सोनिया गांधी जी ने राहुल चौकड़ी के कुछ निर्णयों पर रोक लगाते हुए यह निर्णय लिया कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे और प्रियंका को चुनाव लड़ायेगी।


प्रियंका गांधी को पूर्व प्रधानमंत्री और उनकी दादी श्रीमती इंदिरा गांधी की पूर्व मैं  सी ट रही चिकमंगलूर से चुनाव लड़ाने के पीछे एक मंशा यह कि प्रियंका की शक्ल श्रीमती इंदिरा गांधी से मिलती है इसलिए यह प्रचार गति पकड़ेगा साथ ही एक फायदा यह  भी है उड़ीसा तेलगाना व आंध्र प्रदेश में उनके चुनाव लड़ने का सीधा लाभ मिलेगा इन तीनों राज्य में पार्टी का जनाधार कमजोर है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्रैंड फिनाले में वरिष्ठ वर्ग में पुरषोत्तम बने सर्वोताम गायक और कनिष्ठ वर्ग में कुमारी हीरत सिसोदिया ने सर्वोत्तम गायिका की बाज़ी मारी

इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल न लाया जाय और निजीकरण का विफल प्रयोग वापस लिया जाय : ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन

ध्यान के माध्यम से अपनी दिव्य क्षमता को जागृत करें-स्वामी चिदानन्द गिरि