लोक सभा अध्यक्ष ने बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं



नई
 दिल्ली: लोक सभाअध्यक्ष श्री ओम बिरला ने बुद्ध पूर्णिमाकी पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाईदी है। श्री बिरला ने अपने संदेश में कहा:

"बुद्ध पूर्णिमा पर सभी देशवासियों कोहार्दिक शुभकामनाएँ।

वैशाख की पूर्णिमा केवल एक पर्व नहींबल्कि आत्मचिंतनजागरूकता औरअध्यात्म  मानवता के मार्ग पर अनवरतचलने का संकल्प है।

भगवान बुद्ध का संपूर्ण जीवन त्यागज्ञानऔर करुणा की अद्वितीय यात्रा था। एकऐसी यात्रा जिसने मानव जीवन के गूढ़प्रश्नों का सरल और व्यावहारिकसमाधान प्रस्तुत किया।

राजसी वैभव को त्यागकर सत्य की खोजमें निकले सिद्धार्थ ने यह सिद्ध किया किवास्तविक सुख बाहरी साधनों में  होकरअंतर्मन की शांति और संतुलन में निहितहै। उनके उपदेशमध्यम मार्गचार आर्यसत्य और अष्टांगिक मार्ग आज भी उतनेही प्रासंगिक हैंजितने हजारों वर्ष पूर्व थे।

 

भगवान बुद्ध ने अहिंसासहिष्णुता औरसमभाव को जीवन का आधार बताया।उनका दर्शन हमें यह प्रेरणा देता है कि हमअपने भीतर के अज्ञानक्रोध औरअहंकार को त्यागकर सत्यमैत्री औरकरुणा के पथ पर चलें।

भगवान बुद्ध का संदेश-“अप्प दीपो भव” यानी 'स्वयं अपना प्रकाश बनोहमेंसिखाता है कि किसी भी परिवर्तन कीशुरुआत स्वयं से होती है।" 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्रैंड फिनाले में वरिष्ठ वर्ग में पुरषोत्तम बने सर्वोताम गायक और कनिष्ठ वर्ग में कुमारी हीरत सिसोदिया ने सर्वोत्तम गायिका की बाज़ी मारी

खल रहा है सांसद और विधायक की निष्क्रियता नोएडा निवासियों को

इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल न लाया जाय और निजीकरण का विफल प्रयोग वापस लिया जाय : ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन