नोएडा लोकमंच को दवा बैंक सेवाओं के विस्तार के लिए अविकृष्णा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा एंबुलेंस भेंट

 



  नोएडा ; आज सेक्टर 14 कम्युनिटी सेंटर, नोएडा में आयोजित एक संक्षिप्त एवं गरिमामय कार्यक्रम के दौरान अविकृष्णा चैरिटेबल ट्रस्ट ने नोएडा लोकमंच (NGO) को दवा बैंक की सेवाओं के विस्तार हेतु एक नई एंबुलेंस भेंट की। ट्रस्ट द्वारा उपलब्ध कराई गई यह एंबुलेंस आमजन तक स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी रूप से पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कार्यक्रम का शुभारंभ एक छोटी पूजा के साथ किया गया। इसके बाद औपचारिक रूप से एंबुलेंस प्रदान की गयी।  इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने सहयोग और सेवा की इस नई पहल का स्वागत किया। एंबुलेंस प्रदान करने वाले ट्रस्ट के प्रतिष्ठित ट्रस्टीगण में से कार्यक्रम में सम्मिलित हुए —  दिनेश कोछर,  दीपक भूषण कोछर,  उमेश कोछर,  वीरेंद्र मोहन भाटिया एवं श्री अनिल चोपड़ा, तथा उनका परिवार। इन सभी ट्रस्ट सदस्यों ने सामाजिक सेवा और जनसहयोग की दिशा में यह महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

नोएडा लोकमंच की ओर से उपस्थित पदाधिकारी एवं सम्मानित सदस्यों में महासचिव  महेश सक्सेना, श्रीमती लीका  सक्सेना, श्रीमती विभा बंस आर. एन. श्रीवास्तव,  सुभाष सिंघल,  मुकुल बाजपेयी, वरिष्ठ पत्रकार  विनोद शर्मा,  वीरेंद्र मालिक,  अशोक तिवारी,  एस.एन. मिश्रा, श्रीमती इंदिरा चौधरी, श्रीमती राजेश्वरी त्यागराजन,   अरुण कुमार ठाकुर, अरम फिरदौस , लुबना सैफी,  गौरव दुबे तथा नोएडा लोकमंच के कई अन्य कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

सभी उपस्थित गणों ने ट्रस्ट के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह एंबुलेंस दवा बैंक के माध्यम से ज़रूरतमंद लोगों को तेज़ और बेहतर सहायता पहुँचाने में अत्यंत महत्वपूर्ण होगी।

नोएडा लोकमंच की ओर से यह आशा व्यक्त की गई कि भविष्य में भी इसी प्रकार समाजहित में सहयोग और सहभागिता का सिलसिला जारी रहेगा।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्रैंड फिनाले में वरिष्ठ वर्ग में पुरषोत्तम बने सर्वोताम गायक और कनिष्ठ वर्ग में कुमारी हीरत सिसोदिया ने सर्वोत्तम गायिका की बाज़ी मारी

ध्यान के माध्यम से अपनी दिव्य क्षमता को जागृत करें-स्वामी चिदानन्द गिरि

इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल न लाया जाय और निजीकरण का विफल प्रयोग वापस लिया जाय : ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन