कांग्रेस ने किया देश की हर माँ-बहन का अपमान : रामदास आठवले

 


•  दुनिया के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री के खिलाफ कांग्रेस मंच से गाली-गलौज एक अक्षम्य अपराध

•  बिहार की जनता कांग्रेस की घृणा, तिरस्कार और गाली-गलौज की राजनीति का करारा जवाब अपने वोट की चोट से देगी 

नई दिल्ली 

भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री तथा रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष  रामदास आठवले ने कहा कि कांग्रेस की ‘वोट अधिकार यात्रा’ के दौरान मंच से दुनिया के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माताजी के लिए अत्यंत अभद्र भाषा का प्रयोग एक अक्षम्य अपराध है।

उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति में ऐसी नीचता पहले कभी नहीं देखी गई थी। कांग्रेस के मंच से खुलेआम गाली-गलौज से यह बात साबित हो गई है कि सत्ता से दूर रहने की हताशा में कांग्रेसी नेता अब मानसिक दिवालियापन के शिकार हो गये हैं। विदित हो कि बिहार के दरभंगा में महागठबंधन के मंच से लोकसभा में विपक्ष के नेता  राहुल गांधी की उपस्थिति में  प्रधानमंत्री जी की दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए।

केंद्रीय मंत्री  रामदास आठवले ने कहा कि यह घटना बहुत ही शर्मनाक है और इस घृणित टिप्पणी ने देश की हर माँ-बेटी का अपमान किया है। भारतीय सभ्यता, संस्कृति और परंपरा का सम्मान करने वाला कोई भी व्यक्ति ऐसी अभद्र भाषा का उपयोग करने वाली पार्टी और नेता का कभी समर्थन नहीं करेगा। 

 रामदास आठवले ने कहा कि ये घटना एनडीए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निरन्तर बढ़ती लोकप्रियता से हताश हो चुकी कांग्रेस पार्टी की खोखली मानसिकता व चरम निराशा को प्रमाणित किया है। देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित व अभद्र टिप्पणी करना कांग्रेस का “पारिवारिक संस्कार” है।

उन्होंने कहा कि बिहार ज्ञान और संस्कृति की पावन भूमि है। बिहार की जनता गाली-गलौज की राजनीति कभी बर्दाश्त नहीं करेगी और ऐसा करने वालों को वोट की चोट से करारा जवाब देगी। मुझे विश्वास है, आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में बिहार की धरती से कांग्रेस और उसके साथी दलों का पूरी तरह सफाया हो जाएगा।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्रैंड फिनाले में वरिष्ठ वर्ग में पुरषोत्तम बने सर्वोताम गायक और कनिष्ठ वर्ग में कुमारी हीरत सिसोदिया ने सर्वोत्तम गायिका की बाज़ी मारी

खल रहा है सांसद और विधायक की निष्क्रियता नोएडा निवासियों को

इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल न लाया जाय और निजीकरण का विफल प्रयोग वापस लिया जाय : ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन