मथुरा वृन्दावन हेरीटेज सिटी विकसित करने की दिशा में बढ़े कदम,यीडा के वृंदावन कार्यालय में ओएसडी समेत सात अधिकारियों की नियुक्ति

 यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा)


 _-राजेश बैरागी-_ 

विभिन्न स्तरों पर यीडा क्षेत्र के विकास में जुटे यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने मथुरा वृन्दावन हेरीटेज सिटी विकसित करने के खास उद्देश्य से अपने वृंदावन स्थित अस्थाई कार्यालय में आज एक ओएसडी, एक तहसीलदार, एक कानूनगो और चार लेखपालों की नियुक्ति कर दी। यह टीम हेरीटेज सिटी के विकास के लिए आवश्यक लगभग ग्यारह सौ हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण का कार्य करेगी। इस परियोजना में लगभग आठ किलोमीटर का एक छः लेन चौड़ा एक्सप्रेस-वे बनाया जाएगा जिसके बनने से श्रद्धालुओं को श्री बांके बिहारी मंदिर तक पहुंचना बेहद आसान हो जाएगा।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुणवीर सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में हेरीटेज सिटी के विकास के लिए एक ओएसडी समेत सात अधिकारियों की आज ही नियुक्ति की जानकारी दी। इस टीम के दो लेखपालों को यीडा के आगरा कार्यालय से भेजा गया है। उन्होंने बताया कि 1086 हेक्टेयर भूमि पर विकसित की जाने वाली हेरीटेज सिटी में यमुना रीवर फ्रंट विकसित करने के साथ मथुरा-वृंदावन से जुड़ी विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक,आध्यात्मिक तथा विरासत को संजोया जाएगा। यहां एक दर्जन कथा स्थल विकसित होंगे जहां हमेशा श्रीमद्भागवत व रामकथाओं का आयोजन होगा। यहां श्रद्धालु प्रयागराज की तर्ज पर कल्पवास भी कर सकेंगे।इसी प्रकार श्रीकृष्ण की लीलाओं से संबंधित मथुरा, वृंदावन, गोकुल आदि गांवों का पुनरुद्धार किया जाएगा। यह सारी गतिविधियां हेरीटेज सिटी के बीचोंबीच बनने वाले 7.6 किलोमीटर लंबे और 100 मीटर चौड़े एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर विकसित होंगी। यह एक्सप्रेस-वे यमुना एक्सप्रेस-वे से यमुना नदी पर बने सस्पेंशन ब्रिज तक बनेगा। इसके बनने से यमुना एक्सप्रेस-वे से श्री बांके बिहारी मंदिर तक दस मिनट में पहुंचा जा सकेगा। छः लेन चौड़े इस एक्सप्रेस-वे का आठ लेन तक विस्तार किया जा सकेगा।(नेक दृष्टि)

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्रैंड फिनाले में वरिष्ठ वर्ग में पुरषोत्तम बने सर्वोताम गायक और कनिष्ठ वर्ग में कुमारी हीरत सिसोदिया ने सर्वोत्तम गायिका की बाज़ी मारी

इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल न लाया जाय और निजीकरण का विफल प्रयोग वापस लिया जाय : ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन

ध्यान के माध्यम से अपनी दिव्य क्षमता को जागृत करें-स्वामी चिदानन्द गिरि