चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा: प्रधानमंत्री


 


  Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण पर भारत के वैज्ञानिकों के अथक समर्पण की सराहना की है।

प्रधानमंत्री ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठनों के एक ट्वीट को साझा करते हुए ट्वीट किया;

“चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा है। यह हर भारतीय के सपनों और महत्वाकांक्षाओं को ऊपर उठाते हुए ऊंची उड़ान भरता है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है। मैं उनकी भावना और प्रतिभा का अभिनंदन करता हूं;

 

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को बधाई दी।

एक ट्वीट में उपराष्ट्रपति ने कहा:

"चंद्रयान-3 के ऐतिहासिक प्रक्षेपण के लिए #ISRO की टीम को बधाई! यह असाधारण उपलब्धि, अंतरिक्ष विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में देश की प्रगति को रेखांकित करती है। भारत की शानदार अंतरिक्ष यात्रा में यह उपलब्धि प्रत्येक भारतीय को गौरवान्वित करती है!"

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल न लाया जाय और निजीकरण का विफल प्रयोग वापस लिया जाय : ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल