सेक्टर 122 की गुलाबी टीम ने गंगा दशहरा के अवसर पर पिलाये गुलाबी शरबत


 _गर्मी में ठंडे शरबत से मन को मिल जाती है शांति 

नोएडा : सेक्टर 122 के महिलाओं का समूह जो सुबह  सुबह साथ  साथ टीम  में घूमती  हैं एवं योग करती हैं,ने  गंगा  दशहरा के अवसर पर हजारों राहगीर एवं सेक्टर के निवासियों को 


शरबत पिलाये. आरडब्लूए के अध्यक्ष डॉ शर्मा ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि  टीम की सभी महिलायें _गुलाबी रंग के कपडे  पहने हुए गुलाबी शरबत पिलाते वक़्त का दृश्य बहुत हीं मनोरम लग रहा था. यहाँ तक की छाये  के लिये लगाए  गये टेंट भी गुलाबी था.

उन्होंने बताया कि जेष्ठ के गर्मी का मौसम  में शरबत दान को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि शरबत दान से न केवल खुद को अात्मसंतोष मिलता है बल्कि प्यासे लोगों को शरबत पीने से मिलने वाली तृप्ति से  खुशहाली छाती  हैं.

 आरडब्लूए एवं  सेक्टर की ओर से इस गुलाबी टीम  को शुभकामनायें दी गयी. 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सेक्टर 122 में मनाया जा रहा छठ महापर्व,पवित्रता, संयम और श्रद्धा का संगम

सेक्टर 122 में रावण दहन का हुआ भव्य आयोजन

सेक्टर 122 में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गोवर्धन पूजा