हड़ताल के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध

 संगठनों की देशव्यापी हड़ताल 26 को, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च


नोएडा। विभिन्न श्रमिक संगठनों की 26 नवंबर को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल के मद्देनजर जनपद के सभी औद्योगिक क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बुधवार को पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने बताया कि पुलिस की कोशिश है कि हड़ताल के दौरान किसी भी तरह की अराजकता न हो। श्रमिकों की हड़ताल के मद्देनजर पुलिस कमिश्नरेट के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस टीम ने औद्योगिक क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस अधिकारी हड़ताल को ध्यान में रखते हुए औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरसंभव उपाय कर रहे हैं।


पुलिस आयुक्त  ने बताया कि हड़ताल के दौरान किसी भी तरह के उपद्रव करने वालों के साथ सख्ती से निबटा जाएगा।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा