"मंदिर के निर्माण से देश की एकता और आपसी सद्भाव में अभिवृद्धि होगी" :लोक सभा अध्यक्ष

नई दिल्ली : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज  प्रधान मंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा अयोध्या में राम मंदिर के ऐतिहासिक भूमि पूजन के अवसर पर देश के लोगों को बधाई दी है।


अपने फेसबुक पर जारी संदेश में श्री बिरला ने कहा, "प्रभु श्री राम भारत की सांस्कृतिक चेतना के प्रतीक हैं। देश में प्रभु श्री राम के प्रति गहरी आस्था व निष्ठा है।" श्री बिरला ने कहा कि, "माननीय उच्चतम न्यायालय ने जटिल विषय में सौहार्दपूर्ण निर्णय दिया। उसी निर्णय के प्रकाश में आज अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर का शिलान्यास एक अद्भुत एवं ऐतिहासिक क्षण है।" श्री बिरला ने आगे कहा कि "देश के नागरिक लंबे समय से इस मुहूर्त हेतु प्रतीक्षारत थे। मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ होने के साथ ही देश में दिव्य एवं अलौकिक वातावरण का आभास हो रहा है।"


श्री बिरला ने कहा कि "मंदिर के निर्माण में सभी धर्मों एवं वर्गों के लोगों का सहयोग प्राप्त होने का समाचार सुखद है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राम मंदिर के निर्माण से देश की एकता और आपसी सद्भाव में अभिवृद्धि होगी।"



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

योगदा आश्रम नोएडा में स्वामी चिदानंद गिरी के दिव्य सत्संग से आनंदित हुए साधकगण

सुपरटेक टावर के ध्वस्त होने के बाद बढ़ेंगी स्वास्थ्य चुनौतियां, रखें ये सावधानियॉ

आत्मसाक्षात्कार को आतुर साधकों को राह दिखाने के लिए ईश्वर द्वारा भेजे गए संत थे योगानंद- स्वामी स्मरणानंद