गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे में मिले 89 संक्रमित

जिले में अब तक 6101 पॉजिटिव मरीज, 43 की मौत, 5201 ने जीती जंग, 857 का संघर्ष जारी


नोएडा।  बीते 24 घंटे में 89 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 6101 हो गई है।  जिले में मृतकों की संख्या 43 है।


प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की ओर से  शाम जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान गौतमबुद्ध नगर में 89 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है।  गौतमबुद्ध नगर जिले के प्रशासन के लिए यह बड़ी राहत की खबर है कि हर दिन संक्रमित लोग कोरोना को हराकर अपने घरों को लौट रहे हैं। शनिवार को बीते 24 घंटे में 160 लोगों ने कोरोना को परास्त कर प्रशासन को महामारी से लड़ने का हौसला दिया। इसके साथ ही जिले में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 5201 हो गई है। जबकि 857 लोगों का इलाज अभी नोएडा और ग्रेटर नोएडा के विभिन्न कोविड अस्पतालों में किया जा रहा है।


 



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

योगदा आश्रम नोएडा में स्वामी चिदानंद गिरी के दिव्य सत्संग से आनंदित हुए साधकगण

सुपरटेक टावर के ध्वस्त होने के बाद बढ़ेंगी स्वास्थ्य चुनौतियां, रखें ये सावधानियॉ

आत्मसाक्षात्कार को आतुर साधकों को राह दिखाने के लिए ईश्वर द्वारा भेजे गए संत थे योगानंद- स्वामी स्मरणानंद