गौतमबुद्ध नगर :24 घंटे में 93 संक्रमित, 112 ने कोविड को हराया

जिले में अब तक 7605 पॉजिटिव, 6595 स्वस्थ हुए, 971 का इलाज जारी


नोएडा। गौतमबुद्ध नगर प्रशासन के लिए शुक्रवार का दिन हौसले से भरा रहा। बीते 24 घंटे में 93 लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि 112 लोग कोरोना को परास्त कर अपने घरों को चले गए। फिलहाल कुल 971 लोगों का इलाज अभी जारी है। जिले में बीते 25 दिनों से एक व्यक्ति की मौत हुई। मौजूदा समय में कोविड महामारी की चपेट में आकर अब तक 45 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। 


प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग से शुक्रवार की शाम जारी आंकड़ों के मुताबिक गौतमबुद्ध नगर में बीते 24 घंटे में 93 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 7605 हो गई है। दूसरी ओर, 112 लोग कोरोना को परास्त कर अपने घर चले गए। इसके साथ ही कोविड-19 को मात देने वाले लोगों का आंकड़ा 6595 हो गया है। 


गौतमबुद्ध नगर जिले के प्रशासन आम जनता के सहयोग से महामारी पर प्रभावी अंकुश लगाने की ओर बढ़ रहा है। कोरोना को हराने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। जिले में महामारी की चपेट में आकर जान गंवाने वालों की संख्या 45 हो गई है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल