जीबी नगर में 24 घंटे में 84 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि

53 स्वस्थ हुए - जिले में अब तक 3940 पॉजिटिव, 38 की मौत, 2931 ने जीती जिंदगी की जंग, 971 का संघर्ष जारी


नोएडा। गौतमबुद्ध नगर प्रशासन के लिए गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार का दिन कुछ राहत भरा रहा। बीते 24 घंटे में 84 लोगों में कोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 3940 हो गई है। जबकि 53 लोगों को स्वस्थ होने के बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया। शुक्रवार को जिले में कोविड-19 के संक्रमण से 01 मरीज की मौत हो गई। इसके साथ ही महामारी से जिले में अब तक 38 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार की शाम जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान गौतमबुद्ध नगर में 84 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही कुल संक्रमित मरीजों को आंकड़ा 3940 पहुंच गया है। महामारी से शुक्रवार को एक और मरीज की मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 38 पहुंच गया है। गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन के लिए शुक्रवार का दिन कुछ राहत भरा रहा। बीते 24 घंटे में 53 लोगों ने कोरोना को परास्त कर दिया। जिंदगी की जंग जीतने के बाद वे सभी अस्पताल से छुट्टी पाकर अपने घरों को चले गए। इसके साथ ही जिले में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 2931 हो गई है। जबकि 971 लोगों का इलाज अभी नोएडा और ग्रेटर नोएडा के विभिन्न कोविड अस्पतालों में किया जा रहा है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल