अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्ट्री का खुलासा, संचालक गिरफ्तार

 














वर्ष-2010 के बाद नहीं कराया था लाइसेंस का नवीनीकरण

 

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा में कोतवाली पुलिस ने अवैध तरीके से चल रही पटाखा फैक्ट्री का खुलासा किया है। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए हैं।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार को देर शाम लॉकडाउन के कारण थाना कोटवाली पुलिस अपने क्षेत्र में गश्त पर थी। उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मोहल्ला अली कॉलोनी पचराहा स्थित एक मकान में अवैध पटाखा फैक्ट्री चल रही है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर अवैध पटाखा फैक्ट्री का खुलासा किया। पुलिस ने फैक्ट्री से भारी मात्रा में पटाखे बरामद कर फैक्ट्री संचालक को गिरफ्तार किया है।

 

उन्होंने बताया कि फैक्ट्री पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने फैक्ट्री मालिक से कागज दिखाने को कहा, लेकिन वह दस्तावेज नहीं दिखा सका। पूछताछ करने पर फैक्ट्री संचालक मुहम्मद अंसार ने बताया कि उसने फैक्ट्री का लाइसेंस वर्ष-1995 में बनवाया था। वर्ष-2010 में उसका रिन्यूवल कराया था। उसके बाद वह लाइसेंस को बिना रिन्यूवल कराये ही अवैध रूप से फैक्ट्री चला रहा था। पुलिस ने फैक्ट्री संचालक अंसार के खिलाफ थाना कोतवाली में एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया है।


 

 



 



 















जवाब देंफ़ॉरवर्ड करें












 

 








 

 







 







 




 





 



 




इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल