प्रोग्रेसिव कम्युनिटी फाउंडेशन को नोवरा सम्मान

 
नोएडा। आज यहाँ नोवरा द्वारा शहर की समाजसेविक संस्था *प्रोग्रेसिव कम्युनिटी फाउंडेशन* को *नोवरा सम्मान* प्रदान किया गया , नॉएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रंजन तोमर ने कहा के  फाउंडेशन के द्वारा शहर के लिए लगातार कार्य करने विशेषकर ट्रैफिक , नागरिक समस्याओं एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए थोड़े समय में ही बेहतरीन कार्य किया है इसीलिए नोवरा द्वारा उन्हें यह सम्मान दिया गया , इस दौरान फाउंडेशन के सेक्टर 92 स्थित ऑफिस में नोवरा के पदाधिकारियों एवं फाउंडेशन के मुख्य सदस्यों की उपस्थिति में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।  


फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य  सुशील कुमार जैन ने नोवरा द्वारा दिए गए सम्मान के लिए संस्था का आभार जताया और कहा के इस प्रकार के सम्मानों से शहर के लिए और भी ज़्यादा मेहनत से कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।   विष्णु सैनी ने कहा के संस्था का अभी हाल ही में उदगम हुआ है अपितु फिर भी अपने प्रयासों से इसने एक अलग स्थान अर्जित कर लिया है , संस्था के ही अभय पांडेय ने जानकारी दी के उनकी संस्था का मुख्य उद्देश्य नॉएडा ही नहीं , देश के प्रमुख  शहरों में टीमें गठित कर लड़ाई लड़ना है।  नोवरा महासचिव श्री पुनीत राणा ने कहा के फाउंडेशन से शहर ही नहीं देश  स्तर तक बदलाव की उम्मीद है।


 इसके बाद हुए कार्यक्रम में नोवरा उपाध्यक्ष अजय चौहान द्वारा शॉल पहनाकर  एवं समस्त टीम द्वारा ट्रॉफी एवं प्रशश्ति पत्र देकर फाउंडेशन को सम्मानित किया गया।  इस दौरान नोवरा एवं फाउंडेशन द्वारा सम्मिलित रूप से शहर एवं गाँवों की समस्याओं को उठाने की बात आगे बढ़ाये जाने पर सहमति बनी।  


इस दौरान नोवरा की तरफ से  नितीश चौहान ,अंकित अग्रवाल, गौरव चौहान ,कंचन लोहिया समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल न लाया जाय और निजीकरण का विफल प्रयोग वापस लिया जाय : ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल