सेल के लिए कहानी लिखिए और जीतिए इनाम

विषय - लोगों के जीवन को खुशहाली लाता सेल


नई दिल्ली : देश की सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक सार्वजनिक कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड (सेल) ने “लोगों के जीवन में खुशहाली लाता सेल” विषय पर एक कहानी लेखन प्रतियोगिता लांच की है। सेल ने यह प्रतियोगिता लोगों के जीवन में खुशहली लाने की उन अनकही कहानियों को संकलित करने के लिए आयोजित की है, जिसमें सेल ने आज तक किसी व्यक्ति या एक पूरी पीढ़ी या फिर पूरे समुदाय के जीवन में बदलाव लाने में भूमिका निभाई है।


सेल के नई दिल्ली स्थित निगमित कार्यालय द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार इस प्रतियोगिता में कोई भी भारतीय नागरिक भाग ले सकता है। इस प्रतियोगिता में सेल के कार्मिक और उनके परिवार के सदस्य भी भाग ले सकते हैं। इस प्रतियोगिता में कहानी 800 शब्दों में लिखनी है।


यह कहानी mystorysail@gmail.com ई-मेल आईडी पर 28 फरवरी, 2020 तक और उसी की हार्डकॉपी 5 मार्च, 2020 तक सर्कुलर में दिये गए पते पर डाक से भेजनी है। कहानी की साफ्ट और हार्डकॉपी दोनों भेजनी अनिवार्य है। इस प्रतियोगिता के लिए लेखन कहानी की विधा में ही होनी चाहिए। कहानी कहने के रचनात्मक तरीके और प्रारूप के लिए कहानीकार स्वतंत्र है। 


इस कहानी प्रतियोगिता के विजेताओं को सेल पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित करेगी। हिन्दी और अंग्रेजी की प्रविष्टियों के लिए अलग-अलग पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही पुरस्कृत कहानियों को सेल के प्रकाशनों में भी प्रकाशित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के बारे में अधिक जानकारी सेल की वेबसाइट https://www.sail.co.in पर उपलब्ध है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल