मायावती हरियाणा में कल दो चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करंेगी


नई दिल्ली: बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश व पूर्व सांसद सुश्री मायावती जी हरियाणा राज्य में विधानसभा के लिए हो रहे आमचुनाव हेतु कल दिनाँक 18 अक्टूबर 2019, दिन शुक्रवार को दो चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगी।
हरियाणा प्रदेश में होने वाली पहली जनसभा गुरूग्राम जिले के सोहना स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में तथा दूसरी जनसभा झज्जर जिले के मेला मैदान के पास बीडीपीओ आफिस बेरी, झज्जर में आयोजित की गई है।
इससे पहले सुश्री मायावती जी हरियाणा राज्य के यमुना नगर जिला व पानीपत जिला में चुनावी जनसभा को सम्बोधित कर चुकी हैं। 
उल्लेखनीय है कि बी.एस.पी. हरियाणा राज्य में विधानसभा के आमचुनाव में अकेले अपने बूते पर चुनाव लड़ रही है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल