प्लास्टिक मुक्त भारत का अग्र-दूत बन गया सेक्टर 122, नोएडा

विशेष संवाददाता


नोएडा


 ऐसे तो पुरे  भारत में  प्लास्टिक मुक्त का अभियान  2 अक्टूबर से चलाया जायेगा पर सेक्टर 122,नोएडा के सदस्यों ने इसके महत्व देखते हुए 1 सितम्बर से हीं अपने सेक्टर में प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाने की घोषणा कर दीI
 आज प्लास्टिक प्रदूषण हमारे चारो ओर फैला हुआ है I जब भी कोई सब्जी  या कोई समान दुकान से लेने जाते हैं तो थैला लेकर नहीं जाते I दुकानदार से समान के साथ पॉलिथीन का बैग मांगते हैंI प्लास्टिक का पृथ्वी पर रहने वाले सभी जीव जंतुओं के साथ साथ अन्य जीवन के लिए जरूरी घटकों  पर भी इसका बहुत ज्यादा दुष्प्रभाव पड़ता है I प्लास्टिक एक धीमे जहर का काम कर रहा है यह मानव के जीवन में इस तरह से घुल चुका है कि मानव ना चाहते हुए भी इसका उपयोग कर रहा हैI 
प्लास्टिक के दुष्प्रभाव को सेक्टर 122 के सदस्यों ने पहचाना और हर परिवार ने लिया संकल्प कि जब भी बाजार जायेंगे अपना थैला लेकर जायेंगे और सेक्टर 122 को प्लास्टिक मुक्त बनायेंगेI असुविधा को ध्यान में रखते हुए सेक्टर 122 में एक ऐसा थैला बनवाया है जिसे पुरुष अपने पॉकेट में और महिलाएं अपने पर्स   में रख सकते है I यह बैग घर-घर में बाटा गया और सदस्यों ने संकल्प लिया _“हम सबका एक ही नारा,  सेक्टर 122 से प्लास्टिक को हटाना लक्ष्य हमारा।“_


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा