मैथिली भाषा में साहित्य अकादेमी युवा पुरस्कार तथा बाल साहित्य पुरस्कार-2019

साहित्य अकादेमी मैथिली भाषा में श्री अमित पाठक कृत राग-उपराग (कविता) पुस्तक को वर्ष 2019 का साहित्य अकादेमी युवा पुरस्कार और श्री ऋषि बशिष्ठ कृत ई फूलक गुलदस्ता (कथा-संग्रह) को बाल साहित्य पुरस्कार देने की घोषणा करती है।           


    इन पुस्तकों को त्रिसदस्यीय निर्णायक मंडल ने निर्धारित चयन प्रक्रिया का पालन करते हुए पुरस्कार हेतु चुना है। नियमानुसार निर्णायकों के बहुमत अथवा सर्वसम्मति के आधार पर चयनित पुस्तकों को पुरस्कार के लिए संस्वीकृत किया। निर्णायक मंडलों के जिन सदस्यों की संस्तुतियों के आधार पर पुरस्कारों की घोषणा की गई, उनके नामों की सूची निम्नानुसार है:



बाल साहित्य पुरस्कार


 



  1. श्री धीरेंद्रनाथ मिश्र

  2. श्री कामदेव झा

  3. श्री अजित आजाद


 


युवा पुरस्कार


 



  1. डॉ. चंद्रमणि झा

  2. श्री लक्ष्मण झा

  3. श्री श्याम दरिहरे


 


          पुरस्कार विजेता को बाद में तिथि निर्धारित कर एक विशेष समारोह में पुरस्कार स्वरुप ताम्रफलक तथा 50,000/- रुपए की राशि प्रदान की जाएगी।


         


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा