भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्रदेव सिंह को अनुप्रिया पटेल ने दी बधाई

मिर्जापुर


अपना दल (एस) के संसदीय दल की नेता एवं मिर्जापुर की लोकप्रिय सांसद श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री श्री स्वतंत्रदेव सिंह को उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। श्रीमती पटेल ने कहा है कि आदरणीय स्वतंत्रदेव सिंह एक कुशल संगठनकत्र्ता एवं कार्यकत्र्ताओं से सीधा संवाद करने वाले वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने स्वतंत्रदेव सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई संदेश दिया है।


अपना दल (एस) के प्रदेश प्रवक्ता राजेश पटेल ने बताया कि  पार्टी के  कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य श्री आशीष पटेल ने कहा है कि आदरणीय स्वतंत्रदेव सिंह जनता के बीच रहने वाले जननेता हैं। उनके मार्गदर्शन में पार्टी के युवाओं को नई दिशा मिलेगी।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

योगदा आश्रम नोएडा में स्वामी चिदानंद गिरी के दिव्य सत्संग से आनंदित हुए साधकगण

सुपरटेक टावर के ध्वस्त होने के बाद बढ़ेंगी स्वास्थ्य चुनौतियां, रखें ये सावधानियॉ

आत्मसाक्षात्कार को आतुर साधकों को राह दिखाने के लिए ईश्वर द्वारा भेजे गए संत थे योगानंद- स्वामी स्मरणानंद