श्रीरामचरितमानस राष्ट्रीय समिति द्वारा श्रीराम जन्म महोत्सव का आयोजन






रंजीत पंडित 

नोएडा : भौतिक प्रगति के इस युग में दिन प्रतिदिन नैतिक मूल्यों का ह्रास हो रहा है। नई पीढ़ी में सुसंस्कार जाग्रत करने के उद्देश्य से भगवान के अवतारों एवं महापुरुषों के जन्म दिन पर महोत्सव आयोजित करना तथा उनसे शिक्षा ग्रहण करके अपने आचरण सुधारना परम आवश्यक है। इसी उद्देश्य से श्रीरामचरितमानस राष्ट्रीय समिति विगत 31 वर्षो से श्रीराम जन्म महोत्सव आयोजित करती आ रही है। इसी श्रृखला में 32वों महोत्सव बुधवार दिनांक 17 अप्रैल  को ‘महाराजा अग्रहसेन भवन’ सैक्टर-33 नोएडा में आयोजित हुआ। इसका शुभारम्भ श्रीगणेश पूजन श्री हनुमान चालीसा पाठ एवं संकीर्तन से प्रातः 0930 बजे हुआ। इस पावन मेला में समिति की वार्षिक स्मारिका के 31वों अंक का विमोचन पूर्व आई.ए.एस. अधिकारी श गणेश शंकर त्रिपाठीजी द्वारा सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रयागराज से पधारे कथा व्यास पं. दीनानाथ शुक्ला ने श्रोताओं को श्रीरामकथामृत पान कराके भाव विभोर कर दिया।

दीनानाथ शुक्ला ने श्रीराम कथा कहते हुए बताया कि अखिल ब्रह्रााण्ड नायक भगवान श्रीराम के अवतार (जन्म) का मुख्य कारण उनके भक्त है। राक्षसों का संहार तो उनकी इच्छामात्र से संभव है। इस धराधाम पर आकर उन्होंने आने भक्तों को परमानंद दिया और धर्मनिष्ठ होकर अपने स्वयं के आदर्श प्रस्तुत करते हुए एक ऐसे समाज का निर्माण किया जिसमें सभी सुखी थे। इस हेतु उन्होंने समाज के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया कि धर्मनिष्ट होकर असंभव को भी संभव किया जा सकता है। अग्रवाल मित्र मंडल का इस कार्यक्रम में भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ।

 इस अवसर पर इस समिति के अध्यक्ष पं. दिनेशचंद्र शर्मा, जगदीश प्रसाद शर्मा, ‘सरल’ डॉ. भगवान दास पटैरया, डॉ रविन्द्र कुमार शर्मा, लीलूराम वर्मा, जे.के. गुप्ता, डॉ. अंकित अवाना वैध ए.के. त्रिपाठी, पत्रकार विनोद कुमार शर्मा, भिक्की लाल शर्मा, सूरजभान शर्मा, हुकुम चंद्र शर्मा, अजय शर्मा.......आदि उपस्थित थे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल