काबू में कोरोना : 24 घंटे में 75 संक्रमित, 149 ने दी कोविड को मात

गौतमबुद्ध नगर में अब तक 22,997 पॉजिटिव, 22,040 ने जीती जिंदगी की जंग

- 1047 का इलाज जारी, कोविड ने अब तक छीनी 83 की लोगों की जिंदगी 

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले के प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कोशिशों से शुक्रवार को कोरोना की रफ्तार काफी काबू में दिखी। बीते चार दिनों से लगातार शतक लगाने वाला कोरोना शुक्रवार को शतक नहीं जमा पाया। बीते 24 घंटे में 75 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि 149 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीत ली। जिले में महामारी की चपेट में आकर अब तक 83 लोग दम तोड़ चुके हैं। 

गौतमबुद्ध नगर के सर्विलांस आफिसर डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि शुक्रवार की शाम तक बीते 24 घंटे में 75 लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमित लोगों का आंकड़ा 22,997 हो गया है। जबकि 149 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को चले गए। इस तरह जिले में अब तक कोरोना को परास्त करने वालों की संख्या 22,040 हो गई है। गौतमबुद्ध नगर जिले में महामारी की चपेट में आकर अब तक 83 लोग जान गंवा चुके हैं। फिलहाल कुल 1047 लोगों का जिले के विभिन्न कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

योगदा आश्रम नोएडा में स्वामी चिदानंद गिरी के दिव्य सत्संग से आनंदित हुए साधकगण

सुपरटेक टावर के ध्वस्त होने के बाद बढ़ेंगी स्वास्थ्य चुनौतियां, रखें ये सावधानियॉ

आत्मसाक्षात्कार को आतुर साधकों को राह दिखाने के लिए ईश्वर द्वारा भेजे गए संत थे योगानंद- स्वामी स्मरणानंद