नोएडा में मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकट उत्सव
नोएडा । कायस्थ सभा गौतम बुध नगर द्वारा 3 मई को देर शाम तक नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन के ऑडिटोरियम में भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकट उत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। आयोजन का प्रारंभ भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा अर्चना और आरती से की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योगेंद्र नारायण तथा विशिष्ट अतिथि सुनील निगम एडवोकेट, अध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ महासभा थे। बैठक में कायस्थ सभा गौतम बुद्ध नगर के लगभग 120 से अधिक सदस्य उपस्थित रहे। यह उल्लेखनीय है कि भगवान चित्रगुप्त जी का प्रकटोत्सव चित्र सभा द्वारा बहुत हर्ष और उल्लास से मनाया जाता है। लगभग सभी परिवारों के सदस्य बहुत सुंदर गीत संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत करते हैं छोटे-छोटे बच्चों द्वारा नृत्य की प्रस्तुतियां दी गईं हैं और बच्चे युवा बुजुर्ग सभी ने इस कार्यक्रम को मनोरंजक बनाने में अपनी अपनी प्रस्तुतियां दी हैं। कायस्थ सभा के अध्यक्ष आर एन श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत करते हुए कायस्थ सभा गौतम बुद्ध नगर की उपलब्धियां बताई यह भी बताया कि कमजोर वर्ग के बच्चों की शिक्षा में सहायता करने का निर्णय लिय...