कोरोना के नए संक्रमित मरीजों की संख्या 104

नोएडा। जनपद गौतमबुद्धनगर में आज कोरोना के नए संक्रमित मरीजों की संख्या 104 और बढ़ गई है। इससे नोएडा व गौतमबुद्धनगर जिले में कोरोना के कुल मामले 6600 हो गए हैं।


आज 93 मरीज़ कोरोना जंग जीतकर घर लौट गए हैं। तो अबतक 5872 कोरोना मरीज़ स्वस्थ भी हो गए हैं। जिले में अभी भी 785 एक्टिव केस है। हालांकि 43 लोग अबतक कोरोना से मृत्यु को प्राप्त हुए हैं।


उधर, जिला प्रशासन का कहना है कि जनपद गौतमबुद्ध नगर वासियों को कोरोना के कहर से अब धीरे-धीरे राहत मिलती जा रही है। यहां प्रतिदिन तकरीबन 4 हजार लोगों की टेस्टिंग की जा रही है। कोरोना के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए प्रभावी रूप से कदम भी उठाया गया है। गौतमबुद्धनगर जिले में करीब 1 लाख 55 हजार से ज्यादा टेस्टिंग की जा चुकी है। रिकवरी रेट 99.35 (ठीक होने वाले मरीजों) फीसद है। जिला प्रशासन को उम्मीद है कि जल्द ही गौतमबुद्धनगर जिले को कोरोना से मुक्त करा लिया जाएगा।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्रैंड फिनाले में वरिष्ठ वर्ग में पुरषोत्तम बने सर्वोताम गायक और कनिष्ठ वर्ग में कुमारी हीरत सिसोदिया ने सर्वोत्तम गायिका की बाज़ी मारी

खल रहा है सांसद और विधायक की निष्क्रियता नोएडा निवासियों को

इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल न लाया जाय और निजीकरण का विफल प्रयोग वापस लिया जाय : ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन