जिले में अब तक 307 संक्रमित, 214 स्वस्थ हुए, 88 का इलाज जारी

 

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले में शुक्रवार को भी कोरोना संक्रमित मरीजों को मिलना जारी रहा। पांच नए मरीजों के साथ जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 307 पहुंच गई है। यह राहत की बात है कि 5 लोग महामारी को मात देकर घर लौट गए। जिले में अब तक स्वस्थ होने वाले लोगों का आंकड़ा 214 पहुंच गया है। फिलहाल, 88 लोगों का इलाज किया जा रहा है। 

 

डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस ऑफिसर डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि शुक्रवार को कुल 72 संदिग्ध लोगों की रिपोर्ट मिली है। उनमें 5 लोगों में कोरोना वायरस से संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि संक्रमित पाए गए लोगों में नोएडा के सेक्टर-53 निवासी 41 साल के पुरुष, 21 साल की युवती, ग्रेटर नोएडा के गौड़ सिटी-दो निवासी 23 वर्षीय युवक, ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-4 निवासी 23 और 36 वर्ष के युवक शामिल हैं। इन्हें ग्रेटर नोएडा के शारदा हॉस्पिटल, जिम्स और नोएडा के चाइल्ड पीजीआई में दाखिल कराया गया है। 

 

डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि शुक्रवार को कुल 72 लोगों की रिपोर्ट मिली है। उनमें 5 लोग पॉजिटिव हैं। शेष 68 लोग निगेटिव पाए गए हैं। जिले में अब तक कुल 307 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनमें 214 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जिले में अब तक 05 मरीजों की मौत हुई है। फिलहाल, कुल 88 पॉजिटिव मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को जिन 05 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है, उनमें एक 15 साल की किशोरी है। उसका इलाज नोएडा के चाइल्ड पीजीआई में चल रहा था। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा के शारदा हॉस्पिटल से 80, 29, 22 और 25 साल के युवक को डिस्चार्ज किया गया है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल