गौतमबुद्ध नगर में कोरोना का संक्रमण तेज, 17 नए मरीज मिले, 7 स्वस्थ हुए

जिले में 324 पहुंची मरीजों की संख्या, 221 सेहतमंद, 97 का इलाज जारी

 

नोएडा। कोरोना संक्रमण में तेजी गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन के लिए चिंता का सबब बन गया है। शनिवार को 17 लोगों में कोविड-19 के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 324 पहुंच गई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने यह संख्या 323 बताई है। राहत की बात है कि 7 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक स्वस्थ होने वाले लोगों का आंकड़ा 221 पहुंच गया है। फिलहाल, 97 लोगों का इलाज किया जा रहा है। 

 

डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस ऑफिसर डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि शनिवार को कुल 246 संदिग्ध लोगों की रिपोर्ट मिली है। उनमें 17 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि संक्रमित पाए गए लोगों में नोएडा के सेक्टर-73 निवासी 14, 39, 19 साल की महिला, 17 और 26 साल के युवक, नोएडा के ही सेक्टर-81 के नंगला चरणदास निवासी 27 वर्षीय युवक, 23 साल की महिला, 27 साल का युवक, गौड़ सिटी-दो निवासी 23 साल का युवक, नोएडा के सेक्टर-5 हरौला निवासी 35 वर्षीय युवक, ग्रेटर नोएडा के बिसरख निवासी 29 साल की महिला, 49 वर्षीय व्यक्ति, ग्रेटर नोएडा के कासना निवासी 25 साल का युवक, ग्रेटर नोएडा के सुपरटेक ईको विलेज निवासी 38 वर्षीय महिला, 07 साल का बच्चा, नोएडा के सेक्टर-49 बरौला निवासी 42 साल का व्यक्ति, नोएडा के सेक्टर-53 गिझौड़ निवासी 33 वर्षीय युवक शामिल है। इन्हें नोएडा  और ग्रेटर नोएडा के विभिन्न अस्पतालों में दाखिल कराया गया है। 

 

डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि शनिवार को कुल 246 संदिग्ध लोगों की रिपोर्ट मिली है। उनमें 17 लोग पॉजिटिव हैं। शेष 229 लोग निगेटिव पाए गए हैं। जिले में अब तक कुल 324 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनमें 221 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जिले में अब तक 05 मरीजों की मौत हुई है। फिलहाल, कुल 97 पॉजिटिव मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शनिवार को जिन 7 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है, उनमें 35, 18, 30 साल के युवक, 35 व 40 साल की महिला शामिल है। इनका इलाज ग्रेटर नोएडा के गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में चल रहा था। इसके अलावा 55 साल के व्यक्ति और 48 साल की महिला ने भी कोरोना को मात दी है। इन दोनों का इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रह था। 

 

जिला सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर जिले में 14 मरीज क्रॉस नोटिफाइड हैं। इनमें 6 संक्रमित दिल्ली, तीन गाजियाबाद, 1 आंध्र प्रदेश, 1 पश्चिम बंगाल, 1 आगरा और 2 पेशेंट हापुड़ जिले के हैं।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*"आज़ादी के दीवानों के तराने* ’ समूह नृत्य प्रतियोगिता में थिरकन डांस अकादमी ने जीता सर्वोत्तम पुरस्कार

सेक्टर 122 हुआ राममय. दो दिनों से उत्सव का माहौल

ईश्वर के अनंत आनंद को तलाश रही है हमारी आत्मा