बैंक कर्मचारियों ने भी श्रम कानूनों को समाप्त करने तथा अपनी मांगों के लिये किया सांकेतिक प्रदर्शन

नई दिल्ली : दिल्ली प्रदेश बैंक वर्कर्स ऑर्गनाइजेशन ने आज एक  सांकेतिक  प्रदर्शन का आयोजन किया। प्रदर्शन का आयोजन पंजाब नेशनल बैंक, पटेल चोक, संसद मार्ग पर किया गया। प्रदर्शन बैंक कर्मचारियों की निम्नलिखित मांगों के लिए था :


 बैंक कर्मचारियों को भी कोरोना योद्धाओं की तर्ज़ पर 50 लाख तक का बीमा कवर दिया जाए। क्योंकि बैंक कर्मचारी भी इन कठिन परिस्थितियों में बाकी कोरोना योद्धाओं की तरह काम कर रहे हैं।


बैंक कर्मचारियों के वेतन समझौते को तुरंत लागू किया जाये। बैंक कर्मचारियों का वेतन समझौता नवम्बर 2017 से लंबित है।


और भारतीय मजदूर संघ द्वारा 11 राज्यों के द्वारा 1000 दिन के लिए श्रमिको के सारे अधिकार समाप्त किये जाने के विरोध में है। 


दिल्ली प्रदेश बैंक वर्कर्स ऑर्गनाइजेशन द्वारा अपनी माँगों का एक ज्ञापन माननीय राष्ट्रपति जी को भेजा है और इसकी एक कॉपी इंडियन बैंक्स एसोसिएशन के दिल्ली चेप्टर के प्रमुख को  भी सौंपी गई।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ग्रैंड फिनाले में वरिष्ठ वर्ग में पुरषोत्तम बने सर्वोताम गायक और कनिष्ठ वर्ग में कुमारी हीरत सिसोदिया ने सर्वोत्तम गायिका की बाज़ी मारी

इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल न लाया जाय और निजीकरण का विफल प्रयोग वापस लिया जाय : ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन

ध्यान के माध्यम से अपनी दिव्य क्षमता को जागृत करें-स्वामी चिदानन्द गिरि